1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. राज कपूर और संजय लीला भंसाली बने एजाज खान की प्रेरणा

राज कपूर और संजय लीला भंसाली बने एजाज खान की प्रेरणा

 Published : Apr 22, 2016 04:31 pm IST,  Updated : Apr 22, 2016 04:31 pm IST

'मेरी आवाज ही पहचान है' में अभिनेता एजाज खान भी अह्म किरदार में नजर आ रहे हैं। वह अपने किरदार में ढलने के लिए राज कपूर और संजय लीला भंसाली से प्रेरणा लेते हैं।

ajaz- India TV Hindi
ajaz

मुंबई: एडवीटी पर कुछ वक्त पहले ही शुरु हुआ धारावाहिक ‘मेरी आवाज ही पहचान है’ इन दिनों काफी चर्चा में बना हुआ है। शो को काफी पसंद किया जा रहा है। इस दो बहनों की कहानी दिखाई गई है जो बचपन से एक दूसरे के साथ बहुत प्यार से रहती है और अचानक उनकी जिंदगी में आई कुछ परेशानियों के कारण दोनों एक दूसरे से ऐसे अलग होती हैं कि फिर एक दूसरे को देकना भी पसंद नहीं करतीं।

इसे भी पढ़े:- 10 बॉलीवुड सितारे जो पब्लिसिटी के लिए कुछ भी कर सकते हैं

लोकप्रिय कार्यक्रम 'मेरी आवाज ही पहचान है' में एक निर्देशक का किरदार निभाने वाले लोकप्रिय टेलीविजन अभिनेता एजाज खान भी अह्म किरदार में नजर आ रहे हैं। वह अपने किरदार में ढलने के लिए फिल्म निर्माता राज कपूर और संजय लीला भंसाली से प्रेरणा लेते हैं। 'मेरी आवाज ही पहचान है' कार्यक्रम में एजाज, विक्रांत खन्ना नामक एक निर्देशक की भूमिका निभा रहे हैं।

एजाज ने बताया, "मेरा किरदार विक्रान्त खन्ना दंभी, सफल और अपने जीवन में महिलाओं को लेकर बहुत ढीठ है और काम से बहुत प्यार करता है। संगीत की पृष्ठभूमि पर आधारित कार्यक्रम में मैं राज कपूर और संजय लीला भंसाली की शैली को आजमाने का प्रयास करता हूं।"

उन्होंने बताया, "कार्यक्रम का रंगढंग 1980 के दशक की शैली पर आधारित है और अपने लुक के संदर्भ में मैं राजकपूर और शेखर कपूर की ओर देखता हूं। यही कारण है कि मैंने दाढ़ी वाला लुक चुना है।"

'मेरी आवाज ही पहचान है' दो बहनों और प्रतिद्वंद्विता में बदलने वाले उनके खट्टे-मीठे रिश्ते की कहानी है। इस धारावाहिक में जानी-मानी अभिनेत्री दीप्ति नवल जिन्होंने कल्याणी और जरीना वहाब ने केतकी ने बुजुर्ग गायिकाओं का किरदार निभाया है। जबकि बॉलीवुड अभिनेत्री अमृता राव और अदिति वासुदेव ने कम उम्र का किरदार निभाया है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन