1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Pics: मुंबई में हुई थी ‘बाहुबली 2’ की सीक्रेट स्क्रीनिंग, तस्वीरों में देखिए कौन-कौन पहुंचा

Pics: मुंबई में हुई थी ‘बाहुबली 2’ की सीक्रेट स्क्रीनिंग, तस्वीरों में देखिए कौन-कौन पहुंचा

 Published : Apr 28, 2017 05:21 pm IST,  Updated : Apr 28, 2017 05:24 pm IST

भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी फिल्म कही जाने वाली 'बाहुबली 2' आज बड़े पर्दे पर रिलीज हो गई।

1- India TV Hindi
1 Image Source : PTI

नई दिल्ली: भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी फिल्म कही जाने वाली 'बाहुबली 2' आज बड़े पर्दे पर रिलीज हो गई। फिल्म की रिलीज से एक दिन पहले बॉलीवुड सितारों और प्रेस के लिए फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग रखी जाती है। मुंबई में कल बाहुबली 2 की भी स्पेशल स्क्रीनिंग होनी थी, इसके लिए काफी तैयारियां भी की गई थी, लेकिन दिग्गज अभिनेता विनोद खन्ना के निधन की वजह से बाहुबली टीम ने मुंबई में होने वाली स्क्रीनिंग कैंसिल कर दी।

लेकिन अब जो तस्वीरें सामने आई हैं उससे पता चला है कि मुंबई के यशराज स्टूडियो में ‘बाहुबली 2’ की सीक्रेट स्क्रीनिंग रखी गई थी। इस स्क्रीनिंग में फिल्म के हीरो राणा दग्गूबाती के अलावा करण जौहर, आलिया भट्ट, सिद्धार्थ मल्होत्रा और रवीना टंडन जैसे कई सितारे पहुंचे हुए थे।

1
1

एस एस राजामौली के निर्देशन में बनी बाहुबली 2 में प्रभास, राणा दग्गुबाती, अनुष्का शेट्टी और तमन्ना भाटिया मुख्य किरदार निभाते नजर आ रहे हैं। यह फिल्म साल 2015 में आई बाहुबली द बिगनिंग का दूसरा भाग है।

स्लाइड में देखिए स्क्रीनिंग में कौन-कौन पहुंचा?

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन