1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. शबाना ने याद किया बलराज साहनि को

शबाना ने याद किया बलराज साहनि को

 Written By: IANS
 Published : May 01, 2015 04:59 pm IST,  Updated : May 01, 2015 04:59 pm IST

मुंबई,  अभिनेता बलराज साहनी को शुक्रवार को उनके 102वें जन्मदिवस पर याद करते हुए बीते जमाने की लोकप्रिय अभिनेत्री शबाना आजमी ने फिल्म 'गर्म हवा' में उनके अभिनय की सराहना की। शबाना ने शुक्रवार को

शबाना को याद आए साहनी- India TV Hindi
शबाना को याद आए साहनी

मुंबई,  अभिनेता बलराज साहनी को शुक्रवार को उनके 102वें जन्मदिवस पर याद करते हुए बीते जमाने की लोकप्रिय अभिनेत्री शबाना आजमी ने फिल्म 'गर्म हवा' में उनके अभिनय की सराहना की। शबाना ने शुक्रवार को ट्वीट कर कहा, "देश के बेहतरीन अभिनेताओं में से एक बलराज साहनी यदि आज जीवित होते तो 102 वर्ष के हो जाते। अत्यधिक सम्मान के साथ उन्हें याद कर रही हूं। फिल्म 'गर्म हवा' में उनका अभिनय सर्वोत्कृष्ठ था।"

दीनानाथ जुत्शी और फारुख शेख अभिनीत फिल्म 'गर्म हवा' 1947 के बंटवारे के समय मिर्जा परिवार की कहानी पर आधारित फिल्म है।

'दो बीघा जमीन', 'धरती के लाल', 'वक्त' और 'काबुलीवाला' जैसी फिल्मों के लिए लोकप्रिय बलराज का 13 अप्रैल, 1973 को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था।

उन्हें आज भी गाने 'ऐ मेरी जोहरा जबीं' में उन्हें ऊर्जावान और जीवंत अभिनय के लिए याद किया जाता है।

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन