1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Good News! शब्बीर-कांची के घर फिर आया नन्हा मेहमान

Good News! शब्बीर-कांची के घर फिर आया नन्हा मेहमान

 Published : Feb 18, 2016 07:22 pm IST,  Updated : Feb 18, 2016 07:25 pm IST

टेलीविजन अभिनेता शब्बीर आहलूवालिया और अभिनेत्री कांची कॉल के घर एक बार फिर नन्हा मेहमान आ गया है। 18 फरवरी को कांची ने मुबंई के एक हॉस्पिटल में बेटे को जन्म दिया है।

shabir- India TV Hindi
shabir

मुंबई: टेलीविजन अभिनेता शब्बीर आहलूवालिया और अभिनेत्री कांची कॉल के घर एक बार फिर नन्हा मेहमान आ गया है। 18 फरवरी को कांची ने मुबंई के एक हॉस्पिटल में बेटे को जन्म दिया है। शब्बीर और कांची का पहले भी एक बेटा ही था जिसका जन्म वर्ष 2014 में हुआ था।

इसे भी पढ़े:- VIDEO: बहन की गोदभराई में सलमान ने किया जबर डांस

हाल ही में कांची और शब्बीर को सलमान खान की बहन अर्पिता की गोद भराई की रस्म में देखा गया था। यहां जेनेलिया डिसूजा भी पहुंची थीं। इन तीनों ने इस समारोह में अपना बेबी बम्प दिखाते हुए एक तस्वीर भी क्लिक करवाई थी।

shabir
shabir

खबरों के अनुसार शब्बीर और कांची अपने परिवार को पूरा करने के लिए अब एक नन्ही परी चाहते थे। खबरों की मानें तो शब्बीर ने कहा था कि, मैं इन दिनों अपने धारावाहिक कुमकुम भाग्य की शूटिंग में काफी व्यसथ रहता हूं। मैं सुनिश्चित करता हूं कि मैं अपने बेटे के साथ खेल सकूं। वो मेरे घर लौटने का इंतजार करता है। तब तक कांची एक मां और पिता दोनों की जिम्मेदारियां पूरी करती हैं। मैं आशा करता हूं कि हमारा दूसरा बच्चा एक लड़की हो।"

शब्बीर और कांची दोनों ही सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वह इसके माध्यम से अपने के साथ जुड़े रहते हैं। शब्बीर अपनी ये खुशी भी ट्विटर पर अपने शेयर के साथ शेयर की है। उन्होंने इस मेहमान के लिए भगवान को धन्यवाद भी दिया।

Proud big brother Azai,would like to introduce his new partner in crime that will forever share the blame

BOY it is , THANK YOU GOD

— SHABIR AHLUWALIA (@SHABIRAHLUWALIA) February 18, 2016

शब्बीर इन दिनों जीटीवी के लोकप्रिय शो कुमकुम भाग्य में अभिनय करते हुए नजर आ रहे हैं। उनके इस शो को दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन