1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. शाहरुख खान और आलिया भट्ट करेंगे ऑनस्क्रीन रोमांस

शाहरुख खान और आलिया भट्ट करेंगे ऑनस्क्रीन रोमांस

 Written By: IANS
 Published : Aug 20, 2015 11:09 am IST,  Updated : Aug 20, 2015 11:18 am IST

मुंबई: बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान और अभिनेत्री आलिया भट्ट 'इंग्लिश-विंग्लिश' फिल्म से चर्चा में आईं निर्देशिका गौरी शिंदे की आने वाली फिल्म में मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म के निर्माता करण जौहर होंगे।

शाहरुख खान और आलिया...- India TV Hindi
शाहरुख खान और आलिया भट्ट करेंगे ऑनस्क्रीन रोमांस

मुंबई: बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान और अभिनेत्री आलिया भट्ट 'इंग्लिश-विंग्लिश' फिल्म से चर्चा में आईं निर्देशिका गौरी शिंदे की आने वाली फिल्म में मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म के निर्माता करण जौहर होंगे।

इस फिल्म का निर्माण करण जौहर की प्रोडक्शन कंपनी 'धर्मा प्रोडक्शंस' के साथ-साथ शाहरुख खान की 'रेड चिलीज एंटरटेनमेंट' और 'होप प्रोडक्शंस' के अधीन होगा।

करण ने इसकी घोषणा बुधवार को ट्विटर पर की। करण ने ट्वीट किया, "रेड चिलीज एंटरटेनमेंट, धर्मा और होप प्रोडक्शंस गर्व के साथ प्रस्तुत कर रहे हैं शाहरुख खान और आलिया भट्ट अभिनीत गौरी शिंदे की अगली फिल्म।"

Alia

इससे पहले फिल्मकार आर. बाल्की की पत्नी ने सोमवार को ट्विटर पर अपनी वापसी की घोषणा की थी।

उनकी बतौर निर्देशक पहली फिल्म 'इंग्लिश विग्लिश' साल 2012 में प्रदर्शित हुई थी। इस फिल्म से अभिनेत्री श्रीदेवी ने कई वर्षो के बाद सिनेजगत में वापसी की थी। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर काफी सफल रही थी, जिसके लिए गौरी को काफी सराहना भी मिली।

गौरी शिंदे ने भी ट्वीट किया, हां, मैं अपनी अगली फिल्म बना रही हूं। पटकथा करीब करीब तैयारी हो गयी है। फिल्म जल्द शुरू हो रही है, फिर से काम पर लौटने को लेकर आशान्वित हूं।

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन