1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. ...तो इसलिए शाहरुख ने प्रीति से मांगी माफी

...तो इसलिए शाहरुख ने प्रीति से मांगी माफी

 Published : Aug 22, 2016 12:39 pm IST,  Updated : Aug 22, 2016 12:39 pm IST

शाहरुख खान ने हाल ही में शाहरुख की 1998 में आई फिल्म 'दिल से' को 18 साल पूरे हुए हैं। उन्होंने इस मौके पर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट किया था। शाहरुख ने इस वीडियो को पोस्ट करते हुए प्रीति जिंटा से माफी भी मांगी है।

Shah Rukh Khan and Preity Zinta- India TV Hindi
Shah Rukh Khan and Preity Zinta

मुंबई: सुपरस्टार शाहरुख खान को बॉलीवुड में रोमांस का बादशाह कहा जाता है। किंग खान का नाम हिन्दी सिनेमाजगत में दिलवाले सितारों की लिस्ट में शामिल है। हाल ही में शाहरुख की 1998 में आई फिल्म 'दिल से' को 18 साल पूरे हुए हैं। उन्होंने इस मौके पर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट किया था। इस वीडियो में वह फिल्म का डायलॉग "ए अजनबी तू भी कभी आवाज दे कहीं से" साथ ही उन्होंने सभी को धन्यवाद दिया है। शाहरुख ने इस वीडियो को पोस्ट करते हुए प्रीति जिंटा से माफी भी मांगी है। 

इसे भी पढ़े:-

दरअसल वीडियो पोस्ट करते हुए किंग खान इसमें प्रीति का नाम लिखना भूल गए थे। उन्होंने इसके लिए प्रीति से माफी मांगते हुए दोबारा यह वी़डियो पोस्ट किया जिसमें उन्होंने इस बार प्रीति का नाम भी लिखा।

'दिल से' का निर्देशन मणि रत्नम ने किया था और यह एक प्रेम आधारित फिल्म थी जो पूर्वोत्तर में उग्रवाद की पृष्ठभूमि में बनाई गई थी। शाहरुख ने ट्विटर पर लिखा, "जिस चीज को आप सबसे ज्यादा प्यार करते हैं उसे कभी-कभी सबसे ज्याद प्यार नहीं मिलता....लेकिन प्यार बदलता नहीं है। मेरे पसंदीदा फिल्म 'दिल से' के 18 वर्ष पूरे हो गए।"

'दिल से' को उन फिल्मों में गिना जाता है जिसमें शाहरुख ने अभी तक का सबसे बेहतरीन काम किया है। फिल्म में उनके साथ मनीषा कोइराला और प्रीति जिंटा भी मुख्य किरदारों में नजर आई थीं। प्रीति ने इस फिल्म से बॉलीवुड में कदम रखा था। प्रीति ने भी फिल्म को लेकर अपनी भावनाएं जाहिर की। उन्होंने पोस्ट किया, "दिल से के 18 वर्ष पूरे हो गये। शाहरुख, मनीषा और मनीष सर को धन्यवाद।"

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन