नई दिल्ली: बॉलीवुड के किंग खान कहे जाने वाले शाहरुख सोशल मिडिया पर अपने परिवार की तस्वारें अपने प्रशंसको के साथ शेयर करते ही रहते है। लेकिन इन दिनों उनके बेटे आर्यन की एक तस्वीर सोशल मिडिया पर काफी वायरल हो रही है। जिसमें वह बीच पर शर्ट लेस दिखाई दे रहे हैं। इस तस्वीर में 17 साल के आर्यन के एब्स नजर आ रहे है। उनके इस लुक को देख कर अंदाजा लगाया जा सकता है कि आर्यन बॉलीवुड में कदम रखने के लिए काफी तैयारियां कर रहे हैं।
कहा जा सकता है कि इस तस्वीर में आर्यन बिल्कुल अपने पिता शाहरुख खान जैसे दिख रहे हैं। जैसे फिल्म 'ओम शांति ओम' में किंग खान के एब्स देखकर लाखों लड़कियों का दिल धक-धक करने लगा था उसी तरह उनके बेटे के इस अवतार को देख कर बॉलीवुड में आने से पहले ही कितनी ही लड़कियां उनकी दिवानी हो गई होगीं।
एक बात तो कहनी पड़ेगी कि शाहरुख खान को कॉम्पिटीशन देने वाले और कोई नहीं बल्कि खुद उनके बेटे ही है।