1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. शाहरुख ने बताया, फरहान के पास नहीं 'डॉन 3' के लिए कहानी

शाहरुख ने बताया, फरहान के पास नहीं 'डॉन 3' के लिए कहानी

 Published : Jan 19, 2017 04:17 pm IST,  Updated : Jan 19, 2017 04:17 pm IST

शाहरुख खान इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘रईस’ के प्रमोशन में काफी व्यस्त हैं। इसके साथ ही वह फिल्म 'डॉन' के नए सीक्वल पर भी विचार कर रहे हैं, लेकिन उनका कहना है कि...

shah rukh khan- India TV Hindi
shah rukh khan

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘रईस’ के प्रमोशन में काफी व्यस्त हैं। इसके साथ ही वह फिल्म 'डॉन' के नए सीक्वल पर भी विचार कर रहे हैं, लेकिन उनका कहना है कि फिल्मकार फरहान अख्तर के पास फिलहाल इसके लिए कोई कहानी नहीं है। ऐसे समय में जबकि फिल्मों के सीक्वल का दौर है और फिल्म रिलीज होने से पहले सीक्वल की घोषणा कर दी जाती है, शाहरुख का मानना है कि उनकी फिल्मों 'डॉन' और 'रा.वन' का सीक्वल बनाया जा सकता है।

इसे भी पढ़े:-

बुधवार को संवाददाताओं से चर्चा के दौरान शाहरुख ने कहा, "फिल्म 'डॉन' का सीक्वन बनने की संभावना है, लेकिन फरहान के पास 'डॉन 3' के लिए फिलहाल कोई कहानी नहीं है।" 'डॉन: द चेस बिगिंस' वर्ष 2006 में रिलीज हुई। यह 1978 की अमिताभ बच्चन के अभिनय से सजी फिल्म 'डॉन' की रीमेक थी। इसके बाद 2006 में आई फिल्म का सीक्वल वर्ष 2011 में 'डॉन 2' के नाम से आया।

फिलहाल शाहरुख अपनी फिल्म ‘रईस’ को लेकर काफी उत्साहित हैं। राहुल ढोलकिया के निर्देशन में बनी यह फिल्म गुजरात की पृष्ठभूमि पर बनी है। फिल्म में उनके साथ नवाजुद्दीन सिद्दीकी और पाकिस्तानी अभिनेत्री माहिरा खान भी मुख्य भूमिकाएं निभाते हुए में हैं। फिल्म 25 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन