मुंबई: बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) और मीरा राजपूत (Mira Rajput) की बेटी मीशा (Misha) 26 अगस्त को 3 साल की हो गई हैं। इस खास मौके पर मीरा ने मीशा की एक बहुत प्यारी तस्वीर शेयर की है। इसके साथ ही उन्होंने बेटी को जन्म देने पर एक प्यारा-सा मैसेज भी लिखा है।
Related Stories
मीरा राजपूत ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर मीशा की तब की फोटो शेयर की है, जब उन्होंने जन्म लिया था। मीरा ने तस्वीर के कैप्शन में लिखा है, 'मैं आपसे बहुत प्यार करती हूं.. मेरी प्यारी सी परी मीशा को जन्मदिन की बहुत बहुत बधाई... मैं भगवान से तुम्हारी खुशियों के लिए दुआ मांगूंगी। हमारी जिंदगी को रौशन करने लिए धन्यवाद।'
बता दें कि मीरा और शाहिद अक्सर अपने बच्चों की फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं। मीशा के भाई जैन कपूर भी अगले महीने 1 साल को हो जाएंगे।
शाहिद के वर्कफ्रंट की बात करें तो कुछ दिनों पहले ही उनकी फिल्म 'कबीर सिंह' रिलीज हुई थी, जिसे दर्शकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई की है।
Also Read:
गर्लफ्रेंड के बेटे संग ऐसे बिहेव करती हैं अर्जुन रामपाल की बेटियां, गैब्रिएला ने किया खुलासा