1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'उड़ता पंजाब' में ये टैटू था शाहिद का सबसे पसंदीदा

'उड़ता पंजाब' में ये टैटू था शाहिद का सबसे पसंदीदा

 Published : Jun 09, 2016 10:04 pm IST,  Updated : Jun 09, 2016 10:05 pm IST

फिल्म 'उड़ता पंजाब' में शाहिद कपूर टॉमी सिंह का किरदार निभा रहे हैं। इस फिल्म के लिए शाहिद ने निर्देशक अभिषेक चौबे के साथ मिलकर अपने लुक पर खासा ध्यान दिया है।

shah- India TV Hindi
shah

नई दिल्ली: अभिषेक चौबे के निर्देशन में बनी आगामी फिल्म 'उड़ता पंजाब' को लेकर इन दिनों बॉलीवुड और सेंसर बोर्ड के बीच एक जंग छिड़ी हुई है। इन सबसे हटकर फिल्म के सितारों के बारे में बात की जाए तो उन्होंने अपने किरदारों को बेहतरीन तरीके से पर्दे पर पेश करने के लिए खुद पर काफी मेहनत की है। फिलहाल हम फिल्म में शाहिद कपूर की भूमिका के बारे में बात कर रहे हैं। फिल्म में वह टॉमी सिंह का किरदार निभा रहे हैं। इस फिल्म के लिए शाहिद ने निर्देशक अभिषेक चौबे के साथ मिलकर अपने लुक पर खासा ध्यान दिया है।

इसे भी पढ़े:- 'उड़ता पंजाब' से है पहलाज निलहानी का भी कनेक्शन, जानिए कैसे?

'Udta Punjab' Controversy: पहलाज निहलानी ने लगाया अनुराग पर आरोप, कहा आप से खाए हैं पैसे

शाहिद ने की सिगरेट के धुएं के बीच 'उड़ता पंजाब' की शूटिंग

शाहिद ने पहली बार अपनी किसी फिल्म के लिए टैटू गुदवाए हैं। फिल्म के फर्स्ट लुक में शाहिद के शरीर पर बहुत सारे टैटू देखे जा सकते हैं। शाहिद को फिल्म में अपने किरदार के लिए रोजाना 40 टैटू गुदवाने और उन्हें हटवाने के लिए घंटों खर्च करने पड़ते थे। फिल्म के लिए इस तरह के 40 अलग-अलग टैटू लगवाना और बाद में उन्हें हटाना बहुत ही थकावट भरा काम है लेकिन शाहिद ने इसे एक पेशेवर अभिनेता के तौर पर लिया।

शाहिद ने निर्देशक अभिषेक चौबे के साथ बैठकर एक पंजाबी रॉकस्टार के लुक के लिए काफी रिसर्च किया है। शाहिद कपूर कहते हैं, "हमने 14 टैटू को सावधानी से चुना था। इसमें से प्रत्येक का सलीके से चुनाव किया गया था। पंख वाले टैटू मेरे पसंदीदा हैं। इनमें से एक मैं वास्तविक जीवन में भी गुदवाने की सोच रहा हूं।"

फिल्म में शाहिद के अलावा आलिया भट्ट, करीना कपूर खान और पंजाबी फिल्मों के सिंगर-अभिनेता दिलजीत दोसांझ भी मुख्य किरदारों निभाते हुए नजर आएंगे।

शाहिद के कुछ खास टैटू:-

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन