1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. शाहिद कपूर ने बताया, पुरुषों से कई मायनों में आगे हैं महिलाएं

शाहिद कपूर ने बताया, पुरुषों से कई मायनों में आगे हैं महिलाएं

 Published : Feb 15, 2017 06:01 pm IST,  Updated : Feb 15, 2017 06:12 pm IST

आज कल हर क्षेत्र में महिलाएं पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रही हैं। बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर का भी ऐसा ऐसा ही मानना है। शाहिद का कहना है कि महिलाएं कई मायनो में पुरुषों से आगे हैं। उन्होंने...

shahid kapoor- India TV Hindi
shahid kapoor

मुंबई: आज कल हर क्षेत्र में महिलाएं पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रही हैं। जहां एक महिलाएं अपने घर को बखूबी संभालती हैं, वहीं वह अपने काम की जगहों पर भी पुरुषों से किसी भी मामले में पीछे नहीं हैं। हमारे बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर का भी ऐसा ऐसा ही मानना है। शाहिद का कहना है कि महिलाएं कई मायनो में पुरुषों से आगे हैं। उन्होंने बुधवार को एक ट्वीट के जरिए यह बात कही।

इसे भी पढ़े:-

शाहिद ने कहा, "कोई भी पुरुष एक मां के समान नहीं हो सकता। महिलाएं कई मायनों में पुरुषों से आगे हैं। आइये, उनकी तारीफ करना और उनके प्रति प्यार जताना सीखें। हर दिन।" शाहिद ने 2015 में दिल्ली की रहने वाली मीरा राजपूत से शादी की थी। दोनों की एक बेटी-मीशा है। मीशा का जन्म पिछले साल 26 अगस्त को हुआ था।

शाहिद को विशाल भारद्वाज के निर्देशन में बनी फिल्म 'रंगून' में कंगना रनौत और सैफ अली खान के साथ मुख्य किरदार निभाते हुए देखा जाएगा। द्वितीय विश्व युद्ध की पृष्ठभूमि पर बनी यह फिल्म 24 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

‘रंगून’ के अलावा शाहिद को संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बनने वाली फिल्म ‘पद्मावती’ में मुख्य किरदार निभाते हुए देखा जाएगा। फिलहाल वह इस फिल्म की शूटिंग शुरु कर चुके हैं। फिल्म में दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह भी मुख्य भूमिकाएं निभाचे हुए दिखाई देंगे।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन