1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. शाहरुख ने की 'कॉमेडी किंग' कपिल की तारीफ

शाहरुख ने की 'कॉमेडी किंग' कपिल की तारीफ

 Written By: IANS
 Published : Sep 24, 2015 11:56 pm IST,  Updated : Sep 25, 2015 12:11 am IST

हैदराबाद: बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान ने अभिनेता व हास्य कलाकार कपिल शर्मा की आगामी फिल्म की तारीफ की और उन्हें धन्यवाद भी दिया। शाहरुख की फिल्म 'दिलवाले' की टीम के लिए बुधवार को कपिल

शाहरुख ने की 'कॉमेडी...- India TV Hindi
शाहरुख ने की 'कॉमेडी किंग' कपिल की तारीफ

हैदराबाद: बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान ने अभिनेता व हास्य कलाकार कपिल शर्मा की आगामी फिल्म की तारीफ की और उन्हें धन्यवाद भी दिया। शाहरुख की फिल्म 'दिलवाले' की टीम के लिए बुधवार को कपिल की फिल्म 'किस किस को प्यार करूं' की एक खास स्क्रीनिंग का आयोजन किया गया। शाहरुख खान ने जिस तरह छोटे पर्दे से करियर की शुरुआत कर बॉलीवुड में कदम रखा था, उसी तरह कपिल ने भी अपनी फिल्म से बॉलीवुड में कदम रखा है।


शाहरुख ने कपिल की फिल्म देखने के बाद बुधवार को ट्वीट किया, "दिनभर की कड़ी मेहनत के बाद 'दिलवाले' की टीम और कपिल के साथ फिल्म देखकर काफी मजा आया।" शाहरुख ने आगे लिखा, "'किस किस को प्यार करूं' देखकर काफी मजा आया। काफी हास्यप्रद थी। मुझे इतना हंसाने के लिए धन्यवाद।"

कपिल की फिल्म की खास स्क्रीनिंग में रोहित शेट्टी, शाहरुख, वरुण धवन और कृति सेनन सहित 'दिलवाले' की पूरी टीम शामिल रही। फिल्म देखने के बाद वरुण और कृति सेनन ने भी कपिल को धन्यवाद करते हुए ट्वीट किया।

कपिल ने भी ट्वीट किया, "पता नहीं क्या कहूं, क्योंकि कुछ भावनाएं दर्शाई नहीं जा सकती। आप सबको हर चीज के लिए धन्यवाद।"

कपिल की फिल्म की स्क्रिनिंग खआस दिलवाले की टीम के लिए हैदराबीद नें रखी गई थी। क्योंकि फिल्म की शूटिंग आज कल वहीं की जा रही है।

कपिल ने अपनी पहली फिल्म में गाना भी गाया है। इसमें एक इश्कबाज के जीवन पर प्रकाश डाला गया है। फिल्म में कपिल 1 या 2 नहीं बल्कि 4 अभिनेत्रियों के साथ रोमांस करते हुए नजर आएंगे। हास्य पारिवारिक मनोरंजक फिल्म 'किस किस को प्यार करूं' इस 25 सितंबर तो सिनेमाघरों में प्रदर्शित की जाएगी।

अगली स्लाइड में देखें फिल्म का ट्रेलर:-

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन