1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. ईडी के नोटिस में कुछ भी गैरकानूनी नहीं: शाहरूख खान

ईडी के नोटिस में कुछ भी गैरकानूनी नहीं: शाहरूख खान

 Written By: Bhasha
 Published : Dec 09, 2015 08:42 am IST,  Updated : Dec 09, 2015 08:42 am IST

शाहरूख खान ने कहा कि नोटिस में कुछ भी गैर-कानूनी नहीं है।

shahrukh- India TV Hindi
shahrukh

नई दिल्ली: सुपरस्टार शाहरूख खान ने कहा है कि उनकी सह-स्वामित्व वाली IPL क्रिकेट टीम कोलकाता नाइट राइडर्स के शेयरों के कथित तौर पर कम मूल्यांकन के बारे में प्रवर्तन निदेशालय (ED) द्वारा जारी किये गये सम्मन को लेकर उनका नहीं मानना है कि सरकार उन्हें निशाना बना रही है।

चेन्नई एक्सप्रेस के 50 वर्षीय अभिनेता ने कहा कि नोटिस में कुछ भी गैर-कानूनी नहीं है। यह पूछे जाने पर कि कुछ लोगों की राय में मामले में उन्हें निशाना बनाया गया है तो उन्होंने कहा, इसमें कुछ भी गैर कानूनी नहीं है।

एक टीवी चैनल के साथ एक साक्षात्कार में अभिनेता ने कहा, यह नोटिस 2010 में जारी किया गया था। और अब 2015 है। यह सरकार उस समय सत्ता में नहीं थी। यह कहने की जरूरत नहीं है कि मुझे निशाना बनाया जा रहा है। सब कुछ सामान्य कानून के तहत हो रहा है और मैं सामान्य कानून के तहत जवाब दे रहा हूं। इसमें गैर-कानूनी चीजें नहीं हैं। जिन्हें यह मालूम नहीं है कि नोटिस 2010 में जारी किया गया, केवल वे ये चीजें कह रहे हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन