1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 40 की हुईं शिल्पा, फिटनेस का राज योगा

40 की हुईं शिल्पा, फिटनेस का राज योगा

 Written By: India TV Business Desk
 Published : Jun 08, 2015 02:30 pm IST,  Updated : Jun 12, 2015 08:10 pm IST

नई दिल्ली: 40 साल की हो चुकीं शिल्पा शेट्टी आज भी किसी टीन-एजर से ज्यादा फिट और स्लिम नजर आती हैं। शिल्पा खुद बताती है कि योगा के जरिए हर उम्र में चुस्त और दुरूस्त

1. शिल्पा को ड्राइव करने से बहुत डर लगता है, इसीलिए वो हमेशा अपने साथ एक ड्राइवर रखती हैं।

2. इंडिया में सबसे ज्यादा बिकने वाली 'ओके' मैगजीन के पहले इश्यू के कवर पेज पर शिल्पा की तस्वीर थी।

3. इंडस्ट्री में आने के बाद काफी समय तक उनका अक्षय कुमार के साथ अफेयर था। फिर ब्रेकअप हुआ और कई विवाद भी हुए। लेकिन इस ब्रेकअप के बाद भी शिल्पा अपने आप को एक अजीबो गरीब स्थति में पाती है क्योंकि उनके एक्स बायफ्रेंड और उनके पति राज कुंद्रा का जन्मदिन एक ही दिन 9 सितंबर को आता है।

4. रिचर्ड गेयर ने जब उन्हें किस किया, तो इससे न सिर्फ विवाद उठे, बल्कि शिल्पा के लिए कानूनी दिक्कतें भी खड़ी हो गई। तमिल न्यूजपेपर में उनकी आपत्तिजनक फोटो छपने पर उनके ऊपर मदुरई कोर्ट ने गैर-जमानती अरेस्ट वॉरेंट जारी कर दिया था।

5. शिल्पा अपनी नेटिव भाषा 'तुलु' के साथ साथ शिल्पा हिंदी, इंग्लिश, कन्नड़, मराठी, गुजराती, तमिल , तेलुगु और उर्दू भी बोलती हैं। शिल्पा की बहन शमिता शेट्टी भी बॉलीवुड एक्ट्रेस हैं और दोनों ने एक साथ पहली बार 'फरेब' फिल्म में काम किया था।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन