1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'हाफ गर्लफ्रेंड' की शूटिंग के दौरान घायल हुईं श्रद्धा

'हाफ गर्लफ्रेंड' की शूटिंग के दौरान घायल हुईं श्रद्धा

 Published : Jun 25, 2016 07:33 pm IST,  Updated : Jun 25, 2016 07:33 pm IST

अभिनेत्री श्रद्धा कपूर अपनी आगामी फिल्म के शूट के दौरान घायल हो गईं। श्रद्धा इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'हाफ गर्लफ्रेंड' की शूटिंग में व्यस्त हैं। उनके दाएं पैर में चोट आई है। यह फिल्म के लेखक चेतन भगत के उपन्यास पर आधारित है।

shraddha kapoor- India TV Hindi
shraddha kapoor

मुंबई: अभिनेत्री श्रद्धा कपूर अपनी आगामी फिल्म के शूट के दौरान घायल हो गईं। श्रद्धा इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'हाफ गर्लफ्रेंड' की शूटिंग में व्यस्त हैं। उनके दाएं पैर में चोट आई है। यह फिल्म के लेखक चेतन भगत के उपन्यास पर आधारित है।

श्रद्धा ने इंस्टाग्राम पर अपने चोट लगे हुए पैर की तस्वीर साझा की, जिस पर नीले रंग की पट्टी बंधी हुई थी।

तस्वीर का शीर्षक उन्होंने लिखा, "लिगामेंट्स में खिंचाव, लेकिन बास्केटबॉल कोर्ट पर बहुत मजा आया। 'हाफ गर्लफ्रेंड'।"

ये भी पढ़ें-

मोहित सूरी द्वारा निर्देशित फिल्म 'हाफ गर्लफ्रेंड' में अर्जुन कपूर और श्रद्धा मुख्य भूमिका में दिखाई देने वाले हैं।

अर्जुन कपूर और श्रद्धा कपूर स्टारर फिल्म इस साल 28 अप्रैल को दुनिया भर में रिलीज होगी। इसमें ऋषि रिच और श्रद्धा कपूर ने खुद ही गीत गाया है।

instagram picture by shraddha kapoor
instagram picture by shraddha kapoor

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन