मुंबई: बॉलीवु़ड अभिनेत्री श्रीदेवी के चाहनें वालों को एक बार फिर से बड़े पर्दे पर आने का अभी और इंतजार करना पडेगा क्योकि उनकी आने वाली तमिल फिल्म 'पुली' की रिलीज डेट को अगली साल तक के लिए टाल दिया गया है। जोकि इस साल जुलाई में सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी।
श्रीदेवी ने कई साल बाद फिल्म 'इंग्लिश विंग्लिश' से सक्सेसफुल कमबैक किया था। इसके बाद वह तमिल फिल्म पुली में नजर आएगी। इसमें वह एक राजकुमारी का किरदार निभा रही है। फिल्म में उनके साथ साउथ के कन्नड़ सुपरस्टार सुदीप है। इनके अलावा विजय, हंसिका मोटवानी और श्रुति हासन भी अहम किरदारों में हैं।
फिल्म तमिल के साथ हिन्दी में भी रिलीज की जाएगी।