1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 16 साल बाद फिर मां बनीं श्वेता तिवारी, दिया बेटे को जन्म

16 साल बाद फिर मां बनीं श्वेता तिवारी, दिया बेटे को जन्म

 Published : Dec 03, 2016 07:22 pm IST,  Updated : Dec 03, 2016 07:22 pm IST

श्वेता तिवारी पिछले कुछ वक्त से अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। अब श्वेता ने एक बेटे को जन्म दिया है। श्वेता ने तीन साल के प्रेम संबंध के बाद 2013 में अभिनव कोहली से शादी की थी। उन्होंने 27 नवम्बर को शौर्य चाइल्ड केयर हॉस्पिटल में बेट

shweta- India TV Hindi
shweta

मुंबई: छोटे पर्दे की जानी मानी अदाकारा श्वेता तिवारी पिछले कुछ वक्त से अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। अब श्वेता ने एक बेटे को जन्म दिया है। श्वेता ने तीन साल के प्रेम संबंध के बाद 2013 में अभिनव कोहली से शादी की थी। उन्होंने 27 नवम्बर को शौर्य चाइल्ड केयर हॉस्पिटल में बेटे को जन्म दिया। अस्पताल में एक बाल रोग विशेषज्ञ, शोभा शर्मा ने एक बयान में कहा कि बच्चा स्वस्थ है। श्वेता और अभिनव का यह पहला बच्चा है।

इसे भी पढ़े:- 7 अभिनेत्रियां जिन्हें प्यार में मिला धोखा

अभिनव के साथ श्वेता की यह दूसरी शादी है। इससे पहले उन्होंने राजा चौधरी से शादी की थी। लेकिन इनका रिश्ता लंबे वक्त तक नहीं चल पाया। श्वेता ने उन पर मारपीट का आरोप लगाया था। राजा और श्वेता की एक बेटी-पलक है। बता दें कि श्वेता पहली बार 21 साल की उम्र में ही मां बन गई थीं। आज उनकी बेटी पहक 16 साल की हो चुकी है।

श्वेता ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत स्टार प्लस के धारावाहिक ‘कसौटी जिंदगी’ से की थी। शो में उन्होंने अपने शानदार अभिनय से खूब प्रशंसा हासिल की। इसी धारावाहिक के कारण वह घर-घर में पहचानी जाने लगीं। इसके अलावा वह ‘नागिन’, ‘परवरिश’, ‘बालवीर’ जैसे धारावाहिकों में भी नजर आ चुकी हैं। पिछली बार उन्हें ‘बेगुसराय’ में अभिनय करते हुए देखा गया था।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन