1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. इंडियन आइडल के ट्रेलर के अच्छे रिस्पॉन्स से खुश सोनाक्षी

इंडियन आइडल के ट्रेलर के अच्छे रिस्पॉन्स से खुश सोनाक्षी

 Written By: IANS
 Published : May 02, 2015 05:41 pm IST,  Updated : May 02, 2015 05:42 pm IST

मुंबई,  अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा का कहना है कि रिएलटी टीवी शो 'इंडियन आइडल जूनियर' में बतौर निर्णायक छोटे पर्दे पर शुरुआत को लेकर उनका जोश और उत्साह इसके ट्रेलर को मिल रही सकारात्मक प्रतिक्रियाओं से

इंडियन आइडल के ट्रेलर...- India TV Hindi
इंडियन आइडल के ट्रेलर के अच्छे रिस्पॉन्स से खुश सोनाक्षी

मुंबई,  अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा का कहना है कि रिएलटी टीवी शो 'इंडियन आइडल जूनियर' में बतौर निर्णायक छोटे पर्दे पर शुरुआत को लेकर उनका जोश और उत्साह इसके ट्रेलर को मिल रही सकारात्मक प्रतिक्रियाओं से और बढ़ गया है। सोनाक्षी ने ट्विटर पर लिखा, "इंडियन आइडल के ट्रेलर को शानदार प्रतिक्रिया देने के लिए शुक्रिया दोस्तों। आपका उत्साह देखकर मेरा भी जोश बढ़ गया है। मैं और ज्यादा जोश और उत्साह से भर गई हूं।"

'इंडियन आइडल जूनियर' के ट्रेलर में एक छोटे लड़के को सुपरस्टार सलमान खान की फिल्म 'दबंग' का गीत 'तेरे मस्त मस्त दो नैन' गाते और सोनाक्षी के साथ नृत्य करते देखा जा सकता है।

टेलीविजन चैनल सोनी एंटरटेंमेंट पर प्रसारण के लिए पूरी तरह तैयार 'इंडियन आइडल जूनियर' की मेजबानी हुसैन क्वाजरवाला और आशा नेगी करेंगे।

 

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन