1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सोनम कपूर का 'कोल्ड प्ले' वीडियो विवादों में

सोनम कपूर का 'कोल्ड प्ले' वीडियो विवादों में

 Written By: IANS
 Published : Feb 01, 2016 12:11 pm IST,  Updated : Feb 01, 2016 03:27 pm IST

ब्रिटिश 'रॉक बैंड कोल्डप्ले' का अंतर्राष्ट्रीय पॉप स्टार बेयोंस नोल्स और भारतीय अभिनेत्री सोनम कपूर अभिनीत नया एकल वीडियो 'हिम फॉर द वीकेंड' भारत से प्रेरित होने की बातों को लेकर ट्विटर पर विवादों में फंस गया है।

sonam- India TV Hindi
sonam

लॉस एंजेलिस: ब्रिटिश 'रॉक बैंड कोल्डप्ले' का अंतर्राष्ट्रीय पॉप स्टार बेयोंस नोल्स और भारतीय अभिनेत्री सोनम कपूर अभिनीत नया एकल वीडियो 'हिम फॉर द वीकेंड' भारत से प्रेरित होने की बातों को लेकर ट्विटर पर विवादों में फंस गया है। एक वेबसाइड की रिपोर्ट के मुताबिक, कुछ लोगों ने शुक्रवार को जारी किए गए वीडियो की भारतीय सांस्कृति के इस्तेमाल के लिए निंदा की है, तो कुछ अन्य लोगों ने उसे विदेशी संस्कृति का बखान बताया है।

इसे भी पढ़े:- COLDPLAY VIDEO: भारत के रंगों के साथ दिखी सोनम-बियोंसे की झलक

आलोचकों ने कोल्डप्ले के बैंड और बेयोंसे दोनों को ही आड़े हाथों लिया है। वीडियो में बेयोंसे एक बॉलीवुड स्टार के रूप में नजर आ रही हैं। कुछ लोगों ने कहा कि यह पहली बार नहीं है जब कोल्डप्ले ने अपने वीडियो में एशियाई संस्कृति का इस्तेमाल या गलत इस्तेमाल किया है।

वीडियो में बेयोंसे को एक ग्लैमरस बॉलीवुड दिवा के रूप में दर्शाया गया है और सोनम पारंपरिक परिधान में खंडहारों के बीच घूमती नजर आ रही हैं। वीडियो में भारतीय शास्त्रीय नृत्यों की झलक से लेकर कोल्डप्ले के सदस्य मार्टिन को 'काली पीली' टैक्सी में भारत दर्शन करते, घाट पर नौका में और मुंबई में होली खेलते दिखाया गया है।

वीडियो को लेकर ट्विटर पर लोगों ने विभिन्न प्रतिक्रियाएं दी हैं।

एक ट्विटर उपभोक्ता ने लिखा, "वह बेयोंसे है, केवल इसीलिए वह सही नहीं हो सकती। वह हमारी संस्कृति का इस्तेमाल कर रही हैं और उसका अपमान कर रही हैं।"

वीडियो मुंबई में फिल्माया गया है, जिसमें बेयोंसे अपने हाथों में मेंहदी रचाए और पारंपरिक परिधान और जेवर पहने दिखाई दे रही हैं।

वीडियो को एक और 'स्लमडॉग मिलियनेयर' बताते हुए एक अन्य ट्विटर उपभोक्ता ने लिखा, "कोल्डप्ले का नया वीडियो 'हिम फॉर द वीकेंड' होली दृश्य सहित 'स्लमडॉग मिलियनेयर' जैसा लग रहा है।"

अगली स्लाइड में पढिए वीडियों के बारे में दर्शकों की प्रतिक्रिया:-

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन