1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सोनू निगम ने कहा, भारतीय संगीत सम्मानजनक मंच का हकदार

सोनू निगम ने कहा, भारतीय संगीत सम्मानजनक मंच का हकदार

 Published : Jun 29, 2016 02:29 pm IST,  Updated : Jun 29, 2016 02:29 pm IST

सोनू निगम ने पिछले दिनों कहा था कि संगीत जगत पूरी तरह से बदल गया है और उनके जैसे कलाकारों के पास सीमित विकल्प है। अब उनका कहना है कि...

sonu- India TV Hindi
sonu

नई दिल्ली: बॉलीवुड के पाश्र्व गायक सोनू निगम ने पिछले दिनों कहा था कि संगीत जगत पूरी तरह से बदल गया है और उनके जैसे कलाकारों के पास सीमित विकल्प है। अब उनका कहना है कि भारतीय संगीत जगत में हिप-हॉप, जैज और रैप गीतों से लेकर ईडीएम तक सबकी लोकप्रियता लोगों के बीच में बढ़ रही है। हालांकि, उनका यह भी मानना है कि भारत की अपनी संगीत शैली को विकास के लिए सम्मानजनक मंच की जरूरत है।

इसे भी पढ़े:- सोनू निगम को आखिर क्यों संगीत जगत बदला-बदला लगता है

देश और विदेश में 25 साल से अपने गीतों और आवाज से सभी का मनोरंजन करने वाले राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता सोनू ने बताया, "हमारा भारतीय संगीत अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अधिक विकास कर रहा है।"

सोनू ने कहा, "एक संगीतकार होने के नाते मैं भारतीय शास्त्रीय संगीत का मूल्य जानता हूं और मेरे विचार में शुद्ध शास्त्रीय संगीत के साथ-साथ गजल और भजनों जैसी संगीत शैली को भी सम्मानजनक रूप से विकास के अवसर की जरूरत है।"

लोकप्रिय गायक ने यह भी कहा कि पहले समय की तुलना में भारतीय संगीत जगत में काफी बदलाव आए हैं।

भारतीय संगीत के फिल्म संगीत के अधिकार क्षेत्र से बाहर आने के बारे में पूछे जाने पर सोनू ने कहा, "मैं ऐसा नहीं कहूंगा कि यह फिल्मों से भी परे हो गया है, लेकिन हां मेरा इरादा स्वतंत्र रूप से संगीत को प्रस्तुत करने का रहा है। आज के समय में तो ऑनलाइन डिजिटल रिलीज एक क्लिक पर ही दर्शकों तक पहुंच जाती है।"

सोनू ने यह भी कहा कि निजी तौर पर संगीत प्रस्तुति के जरिए भारत में गायक का जीवन पूरा होता है और इससे उसे वह करने का अवसर मिलता है, जो वह फिल्मों के जरिए नहीं कर पाता।

बॉलीवुड में अभिनय क्षेत्र में वापसी के बारे में पूछे जाने पर सोनू ने कहा, "मैं अपने जीवन और काम के स्तर पर काफी संतुलित स्थान पर हूं, जब तक कोई विषय या कार्य मुझे उत्साहित नहीं करता।" सोनू ने कहा कि उनके लिए एक फिल्म के लिए उनके बहुमूल्य जीवन से 100 दिन निकाल पाना काफी असंभव है। हालांकि, उन्हें 'काश आप हमारे होते' और 'जानी दुश्मन-एक अनोखी कहानी' जैसी फिल्मों में अभिनय किया है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन