1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. ट्विटर पर मृणाल सेन के निधन की अफवाह से परिवार परेशान, किया खंडन

ट्विटर पर मृणाल सेन के निधन की अफवाह से परिवार परेशान, किया खंडन

 Published : Jun 30, 2016 06:45 pm IST,  Updated : Jun 30, 2016 06:46 pm IST

फिल्मकार अरिदम सिल ने तेजी से फैलती अफवाह को रोकने की कोशिश की। उन्होंने ट्विटर पर लिखा, "मृणाल सेन एकदम ठीक हैं। कृपा अफवाहों पर यकीन न करें।"

Mrinal Sen- India TV Hindi
Mrinal Sen

कोलकाता: भारतीय फिल्मों के वयोवृद्ध दिग्गज फिल्म निर्माता-निर्देशक मृणाल सेन बुधवार को ट्विटर पर अपनी मौत की अफवाह उड़ने के बाद चैन से नहीं सो सके। मृणाल अपनी पत्नी के साथ कोलकाता में रहते हैं।

उनके केयरटेकर ने बताया, "आधी रात के बाद फोन कॉल की बाढ़ आ गई। हम सब परेशान थे। सेन बुधवार रात सही से सो नहीं पाए। यह चर्चा करने के लिहाज से बहुत ही अप्रिय चीज है।"

मृणाल के निधन की अफवाह उड़ने के बाद इंटरनेट उपयोगकर्ताओं की ओर से शोक संदेश आने शुरू हो गए, जबकि कुछ ने खबर की सत्यता को जांचने के लिए उनके पास फोन किया।

फिल्मकार अरिदम सिल ने तेजी से फैलती अफवाह को रोकने की कोशिश की। उन्होंने ट्विटर पर लिखा, "मृणाल सेन एकदम ठीक हैं। कृपा अफवाहों पर यकीन न करें।"

मृणाल के केयरटेकर के अनुसार, फिल्मकार बिल्कुल ठीक हैं और समय पर नाश्ता एवं लंच किया था।

मृणाल की दिसंबर 2015 में कूल्हे की एक छोटी सी सर्जरी हुई थी। वह उस वक्त बाथरूम में फिसल कर गिर पड़े थे।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन