
5) नर्गिस महान अदाकारा थीं लेकिन वह इंटरव्यू या मिलने जुलने में रुचि नहीं दिखाती थीं। पत्रकारों या रेडियो के उद्घोषकों के लिए उनका इंटरव्यू ले पाना मुश्किल होता था। किसी तरह सुनील दत्त ने सिफारिश के जरिए नर्गिस को इंटरव्यू के लिए तैयार किया। यहां तक तो ठीक लेकिन दिक्कत आगे थी। सुनील दत्त को अब तक इंटरव्यू लेने में किसी तरह की झिझक नहीं हुई। वह अपना काम शानदार तरीके से कर रहे थे। लेकिन बात जब नर्गिस के इंटरव्यू लेने की आयी तो सुनील वहां नर्वस हो गये थे। जैसे-तैसे उन्होंने इंटरव्यू पूरा किया। इंटरव्यू के बाद उन्होंने झिझकते हुए नर्गिस से ये तक पूछ लिया कि क्या उन्होंने इंटरव्यू अच्छा लिया है। और नर्गिस ने जवाब में हां बोला था।