
7) बात जहां सुनील दत्त के विवाह की आती है वहां तो चर्चा करना बनता ही है। सूनील दत्त और नर्गिस का प्रेम बिल्कुल फिल्मी अंदाज में हुआ था। बात उस समय की है जब 'मदर इंडिया' फिल्म की शूटिंग चल रही थी और शूटिंग में एक आग की दुर्घटना हो गयी थी उस समय सुनील दत्त ने अपनी जान की परवाह न करते हुए आग में कूदकर नर्गिस की जान बचाई थी। और उस दुर्घटना में सुनील आग से बुरी तरह जख्मी हो गये थे। उनके इस बहादुरी भरे करतब से नर्गिस अपना दिल उन्हें दे बैठी और फिर दोनों ने शादी भी कर ली।