1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. शाहरुख के पर्सनल ट्रेनर से ट्रेनिंग ले रहे हैं सुनील ग्रोवर, करने वाले हैं बड़ा धमाका

शाहरुख के पर्सनल ट्रेनर से ट्रेनिंग ले रहे हैं सुनील ग्रोवर, करने वाले हैं बड़ा धमाका

 Published : Apr 12, 2017 12:01 pm IST,  Updated : Apr 12, 2017 12:01 pm IST

ये तो आप सबको पता होगा कि इंडियन क्रिकेट टीम को 90 सेकेंड में नॉनस्टॉप वर्कआउट करना होता है। ठीक उसी तरह का वर्क आउट कॉमेडियन सुनील ग्रोवर ने एक चैलेंज के रूप में स्वीकार किया है।

sunil- India TV Hindi
sunil

मुंबई: ये तो आप सबको पता होगा कि इंडियन क्रिकेट टीम को 90 सेकेंड में नॉनस्टॉप वर्कआउट करना होता है। ठीक उसी तरह का वर्क आउट कॉमेडियन सुनील ग्रोवर ने एक चैलेंज के रूप में स्वीकार किया है। सुनील ग्रोवर को 90 सेकेंड का ये वर्कआउट सुपरस्टार शाहरुख खान के जिम ट्रेनर प्रशांत सावंत करवा रहे हैं। सुनील ये चैलेंज पूरा कर पाए या नहीं देखिए वीडियो।

आपको बता दें, इस वीडियो को आने वाले शो के प्रमोशन के लिए जारी किया गया है। दरअसल सुनील ग्रोवर यूसी न्यूज के लिए आईपीएल मैच की कमेंट्री करने वाले हैं। सुनील को कमेंट्री करते देखना बेहद दिलचस्प होगा। सुनील 13 अप्रैल को शाहरुख खान की टीम ‘कोलकाता नाइट राइडर्स’ और प्रीति जिंट की टीम ‘किंग्स एलेवन पंजाब’ के बीच होने वाले मैच की कमेंट्री करेंगे।

सुनील ने ट्विटर पर ये वीडियो पोस्ट करके इस बात की जानकारी दी है।

सुनील ग्रोवर के साथ अभिनेत्री सनी लियोनी भी नजर आएंगी। सुनील ने सनी का नाम तो नहीं लिया लेकिन उन्होंने यह कहकर इस बात की पुष्टि कर दी कि वो ‘लैला’ और ‘बेबी डॉल’ के साथ नजर आएंगे। ‘लैला’ और ‘बेबी डॉल’ दोनों ही सनी लियोनी के आइटम सॉन्ग हैं और सनी को लोग बेबी डॉल और बॉलीवुड के लैला नाम से भी जानते हैं।

तो बस कल का इंतजार कीजिए, कल आपके पसंदीदा कॉमेडियन सुनील ग्रोवर कल लाइव कमेंट्री-कॉमेडी करते नजर आएंगे।

​इसे भी पढ़ें:

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन