मुंबई: सनी देओल की पहली ही फिल्म बेताब ने बॉलीवुड में धमाल मचा दिया था। यह फिल्म दो नौजवानों के प्यार की कहानी थी जो कि एक-दूसरे की हैसियत को जाने बिना एक-दूसरे से प्यार कर बैठते हैं। इस फिल्म में सनी देओल ने सनी का किरदार निभाया है जो कि एक जवान, गरीब और हंसमुख लड़का है वह अपनी मां (सुमित्रा) के साथ एक छोटे से फार्म में रहता है। इस फिल्म में सनी के पिता (अविनाश) एक बहुत बड़ें बिजनेसमैन होते हैं लेकिन उन्हें बिजनेस में भारी नुकसान होता है और उनकी कंपनी का दिवाला निकल जाता है जिस वजह से वह आत्महत्या कर लेते हैं।
सरदार दिनेश सिंह गिरजी (शम्मी कपूर) अविनाश के बहुत अच्छे मित्र होते हैं, जो कि शहर के सबसे अमीर और शक्तिशाली आदमी थे। जब सरदार को पता चलता है कि अविनाश का दिवाला निकल गया है तो वह भी उनका साथ छोड़ देते हैं। सरदार की एक बेटी होती है जिसका नाम रोमा है। वह एक खराब, घमंडी और ऐसी महिला थी जो अपने इर्द गिर्द नीचे काफी सारे छोटे लोगों को घेरे रखना पसंद करती थी।
वह सनी की बचपन की सहेली होती है। कुछ समय बाद सरदार एक नया फार्म हाउस खरीदता है जो कि सनी के फार्म के नजदीक होता है। जब सनी अपनी मां के साथ रेलवे स्टेशन में होता है तो उसकी मुलाकात बहुत सालों बाद रोमा से होती है। सनी रोमा को देखते ही पहचान जाता है, लेकिन रोमा सनी को नहीं पहचान पाती। इसके बाद वह फार्म में एक दूसरे से कई बार अचानक मिलते हैं। वह बहुत बार लड़ते भी हैं, लेकिन बाद में रोमा को पता चलता है कि सनी उसका बचपन का दोस्त है, जिससे उनके बचपन का प्यार फिर से याद आ जाता है।