1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सुष्मिता सेन ने बेटी के साथ शेयर किया ये शानदार वीडियो, देखकर हो जाएगी आपकी भी आंखें नम

सुष्मिता सेन ने बेटी के साथ शेयर किया ये शानदार वीडियो, देखकर हो जाएगी आपकी भी आंखें नम

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : May 06, 2018 04:40 pm IST,  Updated : May 07, 2018 06:39 am IST

बॉलीवुड दिवा सुष्मिता सेन अपने खास अंदाज को लेकर जानी जाती है। हाल ही में उन्होंने अपनी बेटी के साथ एक वीडियो शेयर किया है। और सबसे खास बात यह है कि इस वीडियो के साथ एक प्यारा सा इमोशनल मैसेज भी साक्षा किया है। जिसे पढ़कर आपकी आंखें भी नम हो जाएगी।

sushmita sen- India TV Hindi
sushmita sen

नई दिल्ली: बॉलीवुड दिवा सुष्मिता सेन अपने खास अंदाज को लेकर जानी जाती है। हाल ही में उन्होंने अपनी बेटी के साथ एक वीडियो शेयर किया है और सबसे खास बात यह है कि इस वीडियो के साथ एक प्यारा सा इमोशनल मैसेज भी साझा किया है। जिसे पढ़कर आपकी आंखें भी नम हो जाएगी।

आपको बता दें कि बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन सोशल मीडिया पर आए दिन बेटियों के साथ अपना वीडियो शेयर करती रहती हैं। 42 साल की उम्र में भी सुष्मिता फिटनेस के लिए एक्टिव रहती हैं। अब उन्होंने अपनी बेटी रेने के साथ एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वह वर्कआउट करती नजर आ रही हैं।

वीडियो के साथ सुष्मिता सेन ने लिखा- 'क्या शानदार जर्नी रही! उसके पहले कदम से लेकर यहां सिखाने तक... एक शेरनी और उसकी शावक बच्ची... टीम वर्क जारी है। बेहद गर्व महसूस हो रहा है। आई लव यू'।

गौरतलब है कि जब सुष्मिता 25 साल की थीं तभी उन्होंने अपनी पहली बेटी को अडॉप्ट कर लिया था। उनकी बेटियों का नाम रेने और अलिशा हैं। सुष्मिता अपनी दोनों बेटियों से बेहद प्यार करती हैं और अक्सर वह अपनी बेटियों के साथ सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर करती रहती हैं।

सुष्मिता सेन अपनी फिटनेस को लेकर हमेशा सतर्क रहती हैं। उनकी उम्र 42 साल की हो चुकी है लेकिन उनकी बॉडी को देखकर कोई भी ऐसा कह ही नहीं सकता। इस उम्र में बाकी एक्ट्रेसेज अपने फिटनेस पर ध्यान देना बंद कर देती हैं लेकिन सुष्मिता की बात ही औरों से जुदा है और अब उन्हीं की राह पर उनकी बेटियां भी निकल पड़ी हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन