नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेता रितिक रोशन और सुजैन खान के तलाक की वजह सामने आ चुकी है। इन दोनों के अलग होने के पीछे कई अटकलें लगाई जा रही थी, लेकिन तलाक के 2 साल बाद हाल ही में सुजैन ने खुद अपने रिश्ते के टूटने की वजह बताई है। इन्होंने 2000 में एक दूसरे से शादी की थी और 2014 में दोनों अलग हो गए थे। इन दोनों ने जब अलग होने की घोषणा की तब इनके फैंस को इस खबर पर यकीन ही नहीं हुआ। इनके तलाक की वजह दोनों के बीच किसी शख्स को माना जा रहा था, लेकिन अब सुजैन ने इन सभी अफवाहों का खंडन करते हुए अपने अलगाव की सही वजह बताई है। एक मैगजीन को दिए इंटरव्यू के दौरान सुजैन ने कहा, "हम दोनों अपनी जिंदगी की उस स्टेज पर पहुंच गए थे जहां हमने फैसला लिया कि हमारा अलग रहना ही बेहतर होगा। अच्छा होगी कि हम एक झूठे रिश्ते में खुद को बांधकर न रखे।"
इसे भी पढ़े:- मेरे निजी जीवन को लेकर अटकलें न लगाएं: सुजैन
रितिक-कंगना विवाद पर सुजैन खान ने दिया क्या बयान, जानिए
ऋतिक की एक्स वाइफ सुजैन ने गोवा के बीच पर बिखेरे जलवे
आगे सुजैन ने कहा, "हम आज भी एक दूसरे के काफी करीब हैं, लेकन एक अच्छे दोस्त की तरह। हम एक दूसरे का सम्मान करते हैं और जब बात बच्चों की होती है तो अपने मतभेद को पीछे छोड़ देते हैं। हमारी प्राथमिकता हमारे बच्चे हैं।" रितिक और सुजैन के अलग होने के बाद इन दोनों को कई बार अपने बच्चों के साथ वक्त बिताते हुए देखा गया है।
रितिक का काफी वक्त से कंगना रनौत के साथ विवाद चल रहा है। इस पर पिछले दिनों सुजैन ने ट्वीट कर रितिक का साथ दिया था। उन्होंने उनका समर्थन करते हुए कहा था कि, कंगना के साथ रितिक की तस्वीरें फोटोशॉप की हुई हैं।
अगलीस्लाइड में भी पढ़े सुजैन ने आगे क्या कहा:-