मुंबईः बॉलीवुड के एकमात्र सुपर हीरो कहे जाने वाले ऋतिक रोशन की पूर्व पत्नी सुजैन खान उन तमाम अफवाहों से परेशान हैं जिसमें उनके निजी जीवन से जुड़ी बातें कही जा रही हैं। सुजैन ने लोगों से अनुरोध किया है कि वो उनके सार्वजनिक जीवन से जुड़ी किसी भी तरह की अटकलबाजी करना बंद करे दें। इससे पहसे सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों के जरिए उनके निजी जीवन से जुड़े तमाम कयास सामने आ रहे थे।
आपको बता दें कि सुजैन ऋतिक की बचपन की दोस्त थीं और उनके इस प्यार भरे शादी-शुदा रिश्ते के टूटने पर हर कोई स्तब्ध रह गया था। इससे पहले ऋतिक रोशन भी बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत के साथ रिश्तों के लेकर विवादों में आ चुके हैं।
इसे भी पढ़ेः रितिक-कंगना विवाद पर सुजैन खान ने दिया क्या बयान, जानिए
निजी जीवन से जुड़ी बातों पर लोगों की टिप्पणी से आजिज आकर ऋतिक रोशन की पूर्व पत्नी सुजैन खान ने एक मीडिया वेबसाइट पर लिखा, "मेरा लोगों से अनुरोध है कि वे अटकलें लगाना बंद करें। ऋतिक के साथ कभी सुलह नहीं होगी, लेकिन हम हमेशा अच्छे माता-पिता बने रहेंगे।
यह हमारी पहली प्राथमिकता है।" गौरतलब है कि सुजैन और ऋतिक साल 2013 में अलग हो गए थे। शादी टूटने के बाद उन्होंने ट्विटर पर साझा किया था कि वह कभी भी ऋतिक के साथ समझौता नहीं करेंगी।