मुंबई: अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने कहा कि वह खुद को भाग्यशाली मानती हैं कि उनकी पिछली कुछ फिल्मों ने अच्छा कारोबार किया है। स्वरा ने एक कार्यक्रम में संवाददाताओं से कहा, मैं खुद को भाग्यशाली मानती हूं कि मेरी पिछली कुछ फिल्में ‘रांझणा’, ‘तनु वेड्स मनु रिटन्र्स’ हिट रहीं। फिल्म का हिट रहना सिर्फ महत्वपूर्ण नहीं है बल्कि उसकी सामग्री भी अच्छी होनी चाहिए। मुझे अपनी सभी फिल्मों पर गर्व है।
स्वरा, सलमान खान की आगामी फिल्म ‘प्रेम रतन धन पायो’ में दिखेंगी, जिसका निर्देशन सूरज बड़जात्या ने किया है।
इसे भी पढ़े:- जब पसीने-पसीने हुए सलमान खान 'प्रेम रतन…' के ट्रेलर लॉन्च पर
उन्होंने कहा, यह पारिवारिक ड्रामा फिल्म है। यह सहोदरों की प्रतिद्वंद्विता के बारे में है। इस फिल्म में मैं सलमान खान की छोटी बहन का किरदार निभा रही हूं। मेरा किरदार दिलचस्प है। किरदार में कई परतें हैं इसलिए मेरे पास दृश्यों को परफॉर्म करने की गुंजाइश है।
उन्होंने कहा, सलमान सर के साथ मेरे कई दृश्य हैं। उनके साथ काम करना काफी अच्छा रहा। वह जो कुछ भी करते हैं उसमें काफी अच्छे हैं।
प्रेम रतन.... में सलमान और स्वरा के अलावा सोनम कपूर, अनुपम खेर, नील नितिन मुकेश और दीपक डोबरियाल भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म 12 नवंबर को सिनेमाघरों में प्रदर्शत की जाएगी।
देखिए फोटो गैलरी:- सलमान का फिटनेस मंत्रा
स्वरा ने अश्विनी अयर तिवारी के निर्देशन में बनी फिल्म ‘निल बटे सन्नाटा’ में एक किशोर की मां की भूमिका के लिए चीन में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का खिताब जीता है।
उन्होंने कहा, “मेरी फिल्म निल बटे सन्नाटा को चीन में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार मिला है। मैं खुश और उत्साहित हूं। मैं इस फिल्म का हिस्सा बनकर गौरवान्वित महसूस करती हूं। हमारे निर्देशक अश्विनी अयर तिवारी ने एक अच्छी फिल्म बनाई है। यह फिल्म भारत में शीघ्र प्रदर्शित होगी।“
अगली स्लाइड में देखें सलमान और स्वरा की फिल्म 'प्रेम रतन....' का ट्रेलर:-