1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. तब्बू लंदन में कर रही हैं अपनी अगली फिल्म 'Jawaani Jaaneman' की शूटिंग, फोटो वायरल

तब्बू लंदन में कर रही हैं अपनी अगली फिल्म 'Jawaani Jaaneman' की शूटिंग, फोटो वायरल

 Published : Jul 23, 2019 10:56 am IST,  Updated : Jul 23, 2019 11:35 am IST

सैफ अली खान की अगली फिल्म 'जवानी जानेमन' की शूटिंग इन दिनों लंदन में हो रही है।

Jawaani Jaaneman- India TV Hindi
Jawaani Jaaneman

सैफ अली खान की अगली फिल्म 'जवानी जानेमन' की शूटिंग इन दिनों लंदन में हो रही है। सोर्स के मुताबिक जवानी जानेमन में सैफ के अपोजिट तब्बू नजर आएंगी। इस फिल्म की सेट से तब्बू का फर्स्ट लुक सामने आया है। तब्बू पीले रंग की बूट, ब्लू जींस और ब्लैक जैकेट में नजर आईं है। इससे पहले तब्बू और सैफ अली खान ने साल 1999 में 'हम साथ साथ हैं' में काम किया था। इसके अलावा ये दोनों ऐक्टर्स 'बीवी नंबर 1' में भी एक सीन में साथ दिखाई दिए थे। 

तब्बू
तब्बू

तब्बू कुछ दिन पहले कॉमिडी फिल्म 'दे दे प्यार दे' में नजर आईं थी। इस फिल्म में उनके साथ अजय देवगन दिखाई दिए थे। तब्बू के साथ एक बार फिर काम करने पर सैफ ने भी खुशी जताई है। उन्होंने कहा, 'तब्बू एक बेहतरीन ऐक्टर हैं। उनका किरदार बेहद मजेदार है और मुझे बेहद खुशी है कि वह इस किरदार को निभाने के लिए तैयार हो गईं। मैं बेसब्री से इस फिल्म का इंतजार कर रहा हूं।'

बता दें कि 'जवानी जानेमन' से पूजा बेदी की गॉरजस बेटी आलिया फर्नीचरवाला भी बॉलिवुड में डेब्यू करने जा रही हैं। बताया जा रहा है कि इस फिल्म की शूटिंग लंदन में जारी है। इसका पहला शेड्यूल 45 दिनों तक लंदन में शूट किया जाएगा। अब इस कॉमिडी फिल्म में तब्बू और सैफ की जोड़ी को देखना दिलचस्प होगा। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन