
4. प्रभास की बाहुबली अब चीन के 5000 सिनेमाघरों में मचाएगी धमाल: एस एस राजामौली के निर्देशन में बनी फिल्म 'बाहुबली' भारत में अपना बेहतरीन प्रदर्शन दिखाने के बाद अब चीन में रिलीज होने जा रही है। यह चीन में 5000 सिमेनाघरों में रिलीज की जाएगी। इससे पहले शाहरुख खान की 'हैप्पी न्यू इयर' और आमिर खान की 'पीके' भी चीन के सिनेमाघरों में रिलीज की जा चुकी है।