1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. उर्वशी रौतेला ने पहनी इतनी महंगी बैकलेस ड्रेस, कीमत सुनकर हैरान रह जाएंगे आप

उर्वशी रौतेला ने पहनी इतनी महंगी बैकलेस ड्रेस, कीमत सुनकर हैरान रह जाएंगे आप

 Published : Jan 07, 2021 11:00 pm IST,  Updated : Jan 07, 2021 11:00 pm IST

हाल ही में उर्वशी रौतेला नए साल में सेलिब्रेशन के लिए एक बहुत ही खूबसूरत रेड ऑउटफिट पहन कर एक फंक्शन अटेंड करने गयी थीं, जिसके लिए उन्हें 15 मिनट के 4 करोड़ रुपए मिले थे। लेकिन क्या आप जानते है कि उस फंक्शन में उर्वशी ने जो रेड गाउन पहना था वो कितने लाख का था?

उर्वशी रौतेला urvashi rautela- India TV Hindi
उर्वशी रौतेला  Image Source : INSTAGRAM- URVASHI RAUTELA

मुंबई: मिस वर्ल्ड और बॉलीवुड अभिनेत्री उर्वशी रौतेला अपनी खूबसूरती और फिटनेस के लिए जानी जाती हैं, इसके साथ ही वो अपने खूबसूरत ड्रेस के लिए भी जानी जाती हैं। एक्ट्रेस अक्सर स्टाइलिस्ट ड्रेस में नजर आती हैं जिसे देखकर लोगों की निगाहें टिक जाती हैं। हाल ही में उर्वशी रौतेला नए साल में सेलिब्रेशन के लिए एक बहुत ही खूबसूरत रेड ऑउटफिट पहन कर एक फंक्शन अटेंड करने गयी थीं, जिसके लिए उन्हें 15 मिनट के 4 करोड़ रुपए मिले थे। लेकिन क्या आप जानते है कि उस फंक्शन में उर्वशी ने जो रेड गाउन पहना था उसे बनाने के लिए 150 घंटे का समय लगा था और इस ड्रेस की कीमत तो सुन कर आप हैरान हो जायेंगे, इस की कीमत 32 लाख रुपए है, जिसे पहन कर उर्वशी काफी खूबसूरत लग रही है। इस ड्रेस को मशहूर डिज़ाइनर माइकल सिनको ने डिज़ाइन किया है।     

माइकल सिनको  ने अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन के लिए भी डिज़ाइन कर चुके हैं,  जिसे पहनकर ऐश्वर्या कांन्स के रेड कारपेट पर वॉक करती हुई नज़र आयी थीं। 

उर्वशी, मोहन भारद्वाज की फिल्म "ब्लैक रोज" में भी काम कर रही है, जोकि उनकी पहली द्विभाषी फिल्म है, ये मूवी शेक्सपियर "द मर्चेंट ऑफ वेनिस" पर आधारित है, जिसमें उर्वशी शर्लक की निर्णायक भूमिका निभाती नजर आएंगी।

इन्हें भी पढ़ें-

ये रिश्ता क्या कहलाता है: नायरा की मौत पर क्रिएटिव हेड गरिमा और राजन शाही का बयान पहली बार आया सामने 

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: शिवांगी-मोहसिन ने ऐसे शूट किया था सांसे रोक देने वाला सीन

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: फना हो गई नायरा, क्या मोड़ लेगी कार्तिक की जिंदगी

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: जन्नत जुबैर से दिगांगना सूर्यवंशी तक, इन एक्ट्रेस ने ठुकरा दिया था नायरा का रोल

औरत बनने के बाद ऐसे दिखने लगे हैं डिजाइनर स्वप्निल शिंदे, सनी, दीपिका के कपड़े कर चुके हैं डिजाइन 

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन