मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन को लेकर पिछले दिनों खबरें छाई हुई थीं कि वह महानायक अमिताभ बच्चन के साथ करने जा रहे हैं। लेकिन हाल ही में वरुण ने इन खबरों के खंडन करते हुए इन्हें इन्हे अफवाह बताया है। कुछ वक्त पहले आई खबरों में कहा जा रहा था कि इन दोनों का जोड़ा आगामी फिल्म ‘डब्बा गुल’ में अभिनय करती हुई दिखाई देगी।
इसे भी पढ़े:-
- वरुण ने कहा, पाक कलाकारों पर प्रतिबंध से आतंकवाद रुकता है तो सरकार जरूर करें
- अपने जीवनसाथी को लेकर वरुण धवन ने किया खुलासा
हालांकि, वरुण ने यह भी कहा कि वह दिग्गज अभिनेता के साथ काम करना चाहत हैं। अफवाहों पर प्रतिक्रिया जाहिर करते हुए उन्होंने कि यह अफवाह है और अभी तक इसकी पुष्टि नहीं हुई है। वरुण ने कहा, "बिग-बी के साथ कौन काम करना नहीं चाहेगा, लेकिन फिलहाल यह अफवाह है।" वरुण सोमवार को नाइटलाइफ कन्वेंशन अवार्ड में उपस्थित हुए थे।
प्रदीप सरकार के निर्देशन में बनने जा रही फिल्म ‘डब्बा गुल’ श्रम की गरिमा के विचार पर केंद्रित है। यह फिल्म मुंबई के डब्बावाला और एमबीए के एक छात्र पर आधारित है।
वरुण को पिछली बार फिल्म ‘ढिशूम’ में देखा गया था। इस फिल्म में उनके साथ जॉन अब्राहम और जैकलिन फर्नांडिज भी मुख्य किरदारों में नजर आए थे। फिल्म को दर्शकों और फिल्म समीक्षकों से सराहना हासिल हुई थी। इसके अलावा वरुण इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘बद्रीनाथ की दुल्हानिया’ की शूटिंग में काफी व्यस्त हैं। इस फिल्म में उनके साथ आलिया भट्ट एक बार फिर से अहम भूमिका में नजर आएंगी।