1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. वरुण ने कहा, पाक कलाकारों पर प्रतिबंध से आतंकवाद रुकता है तो सरकार जरूर करें

वरुण ने कहा, पाक कलाकारों पर प्रतिबंध से आतंकवाद रुकता है तो सरकार जरूर करें

 Published : Sep 27, 2016 02:48 pm IST,  Updated : Sep 27, 2016 02:48 pm IST

हाल ही में महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) ने भारत में काम कर रहे कलाकारों को प्रतिबंध करने की मांग की है। इस पर बॉलीवुड से जुड़े सितारों ने काफी निराशा भी जताई है। लेकिन हाल ही में इसे लेकर वरुण धवन ने चौंकाने वाली प्रतिक्रिया जताई है...

varun- India TV Hindi
varun

मुंबई: पिछली काफी वक्त से पाकिस्तानी कलाकारों को भी भारतीय सिनेमाजगत में काम करने का अवसर मिल रहा है। इन्हें भारत में दर्शकों के बीच सराहा भी जा रहा है। लेकिन हाल ही में महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) ने भारत में काम कर रहे कलाकारों को प्रतिबंध करने की मांग की है। इस पर बॉलीवुड से जुड़े सितारों ने काफी निराशा भी जताई है। लेकिन हाल ही में इसे लेकर बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन ने चौंकाने वाली प्रतिक्रिया जताई है। वरुण धवन ने कहा कि अगर सरकार को लगता है कि कलाकारों पर प्रतिबंध से आतंकवाद रुकता है, तो उसे ऐसा करना चाहिए। वरुण ने सोमवार को 'नाइट लाइफ कनवेंशन' पुरस्कार समारोह के दौरान यह बात कही।

इसे भी पढ़े:-

अभिनेता ने कहा, "मैं सरकार के नियमों का पालन करता हूं। सरकार जो भी सोचती है, वैसा होना चाहिए। मैं इसका समर्थन करता हूं। मैं भारत की सरकार के साथ पूर्ण रूप से खड़ा हूं।" वरुण ने कहा, "अगर कलाकारों पर प्रतिबंध से आतंकवाद रुकता है, तो सरकार को ऐसा करना चाहिए। हालांकि, इस पर सरकार को पहले बैठकर फैसला लेना चाहिए।"

जम्मू एवं कश्मीर के उड़ी जिले में हुए आतंकवादी हमले में 18 जवान शहीद हो गए। इसके हमले के बाद मनसे ने भारत में काम कर रहे सभी पाकिस्तानी कलाकारों को देश छोड़कर जाने के लिए 48 घंटों का अल्टीमेटम दिया।

आतंकवादी हमलों के बारे में बात करते हुए वरुण ने कहा, "मेरा दिल उन जवानों की शहादत पर काफी दुखी था। उन पर हुआ यह काफी भयानक हमला था।" वरुण इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'बद्रीनाथ की दुल्हनिया' की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस फिल्म में उनके साथ अभिनेत्री आलिया भट्ट मुख्य किरदार में नजर आएंगी।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन