1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'कलंक' स्टार वरुण धवन इस साल नहीं करेंगे नताशा दलाल से शादी, बताई वजह

'कलंक' स्टार वरुण धवन इस साल नहीं करेंगे नताशा दलाल से शादी, बताई वजह

 Published : Apr 16, 2019 11:32 am IST,  Updated : Apr 16, 2019 11:32 am IST

वरुण धवन नताशा दलाल को डेट कर रहे हैं। दोनों को कई बार साथ देखा जाता है। फैन्स को वरुण और नताशा की शादी का बेसब्री से इंतजार है।

Varun dhawan and natasha dalal- India TV Hindi
Varun dhawan and natasha dalal

वरुण धवन(Varun dhawan) इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म कलंक(kalank) के प्रमोशन में बिजी हैं। उनकी फिल्म 'कलंक' 17 अप्रैल को रिलीज होने जा रही है। फिल्म में उनके साथ आलिया भट्ट, आदित्य रॉय कपूर, सोनाक्षी सिन्हा, संजय दत्त और माधुरी दीक्षित अहम भूमिका निभाते नजर आने वाले हैं। फिल्म में वरुण धवन जफर का किरदार निभाते नजर आने वाले हैं। प्रोफेशनल के साथ पर्सनल लाइफ में भी वरुण धवन बहुत खुश हैं।

वरुण धवन नताशा दलाल को डेट कर रहे हैं। दोनों को कई बार साथ देखा जाता है। फैन्स को वरुण और नताशा की शादी का बेसब्री से इंतजार है। हाल ही में अरबाज खान के चौट शो में वरुण धवन गए थे। जहां उन्होंने कहा- वह नताशा से प्यार करते हैं लेकिन लोगों के द्वारा सोशल मीडिया पर इन चीजों को वायरल करना पसंद नहीं है। सभी जानते हैं मेरी गर्लफ्रेंड है। मैं नताशा से बहुत समय से प्यार करता हूं। जब लोग इस बात का इस्तेमाल करके कुछ करते हैं तो वह मुझे पसंद नहीं आता है। मुझे लगता है लोगों को इसका सम्मान करना चाहिए। मगर आप सोशल मीडिया पर लोगों को यह नहीं बता सकते हैं।

हर साल यह खबर आती है कि वरुण धवन और नताशा दलाल शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। लेकिन अब शादी की खबरों को लेकर वरुण धवन ने बात साफ कर दी है। वरुण धवन इस साल नताशा से शादी नहीं करने वाले हैं। क्योंकि इस साल वह काम से घिरे रहने वाले हैं और उन्हें सही समय की जरुरत है। वरुण ने कहा- मैं इस साल शादी नहीं कर रहा हूं। मगर इसका यह मतलब नहीं है कि मैं शादी नहीं करुंगा लेकिन इतनी जल्दी नहीं। 

जब वरुण धवन से नताशा के साथ रिलेशनशिप को लेकरल पूछा गया तो उन्होंने बताया- वह और नताशा साथ में स्कूल जाते थे। तो उनके माता-पिता नताशा को कई सालों से जानते हैं। वह वरुण के माता-पिता के साथ पहले भी फंक्शन में जाती थीं। लेकिन तब उनकी फोटो क्लिक नहीं होती थी। वह मेरे जीवन को स्टेबिलिश करने वाली हैं। वह फैमिली की तरह है।

वरुण धवन के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह अभिषेक वर्मन की कलंक के बाद डेविड धवन की फिल्म 'कुली नंबर-1' में सारा अली खान के अपोजित नजर आने वाले हैं। 

बॉलीवुड की अन्य खबरों के लिए क्लिक  करें।

Also Read:

सोनम कपूर ने करीना कपूर खान के सोशल मीडिया पर ना होने को लेकर कही ये बात

आर्यन खान से जाह्नवी कपूर तक ये 10 स्टार किड्स लोकसभा चुनाव 2019 में पहली बार करेंगे वोट

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन