1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. विद्युत जामवाल के लिए ये हैं असली कमांडो

विद्युत जामवाल के लिए ये हैं असली कमांडो

 Published : Feb 17, 2017 07:16 pm IST,  Updated : Feb 17, 2017 07:16 pm IST

विद्युत जामवाल इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘कमांडो’ को चर्चा में बने हुए हैं। फिलहाल वह अपनी इस फिल्म के प्रमोशन में काफी व्यस्त हैं। फिल्म 'कमांडो' बेहतरीन स्टंट के लिए मशहूर हुई थी। अब इसका दूसरा भाग आ रहा है 'कमांडो 2'...

vidyut- India TV Hindi
vidyut

नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेता विद्युत जामवाल इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘कमांडो’ को चर्चा में बने हुए हैं। फिलहाल वह अपनी इस फिल्म के प्रमोशन में काफी व्यस्त हैं। फिल्म 'कमांडो' बेहतरीन स्टंट के लिए मशहूर हुई थी। अब इसका दूसरा भाग आ रहा है 'कमांडो 2' नाम से, जिसमें मुख्य भूमिका में विद्युत जामवाल हैं। वह रामदूत हनुमान को असली कमांडो मानते हैं। इस फिल्म में अदा शर्मा, ईशा गुप्ता और फ्रेडी दारूवाला भी विद्युत के साथ हैं। इसमें विद्युत ने दिल दहला देने वाले स्टंट बिना किसी स्टंट्सपर्सन और बिना केबल की मदद के किए हैं। विद्युत ने कड़ी मेहनत की है, ताकि सारे स्टंट असली दिखें।

इसे भी पढ़े:- 'Running Shaadi' Movie review: बेहतरीन अभिनय लेकिन कमजोर कहानी

उन्होंने कहा, "मैं हनुमान भक्त हूं। सारे खतरनाक स्टंट परफॉर्म करने में बजरंग बली ने हमेशा मेरी मदद की है। असली कमांडो तो हनुमान ही हैं।" विद्युत ने कहा कि हनुमान कठिन कार्यो को आसानी से कर लेते थे। उन्होंने सीताजी को लंका में ढूंढ़ निकाला और अकेले की दम पर समूचे लंका को नष्ट कर दिया।

रिलायंस एंटरटेनमेंट और जयंतीलाल गड़ा की प्रस्तुति 'कमांडो 2' सनशाइन पिक्चर्स के बैनर तले बनी है। विपुल अमृतलाल शाह निर्मित और देवेन भोजानी निर्देशित यह एक्शन पैक फिल्म 3 मार्च को रिलीज होगी।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन