1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. कभी नहीं भुलाई जा सकती विनोद खन्ना की ये 5 फिल्में

कभी नहीं भुलाई जा सकती विनोद खन्ना की ये 5 फिल्में

 Published : Apr 27, 2017 02:10 pm IST,  Updated : Apr 27, 2017 02:35 pm IST

विनोद खन्ना ने 70 साल की उम्र में गुरुवार को इस दुनिया को अलविदा कह दिया। कहा जा रहा है कि वह लंबे समय से कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे। 31 मार्च को उन्हें मुंबई स्थित सर एच एन रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल में भर्ती कराया गया था। विनोद खन्ना ने..

vinod khanna- India TV Hindi
vinod khanna

नई दिल्ली: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता विनोद खन्ना ने 70 साल की उम्र में गुरुवार को इस दुनिया को अलविदा कह दिया कहा जा रहा है कि वह लंबे समय से कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे। 31 मार्च को उन्हें मुंबई स्थित सर एच एन रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनके बेटे राहुल खन्ना ने जानकारी दी थी कि उनके शरीर में पानी की कमी होने के कारण उन्हें हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया है, साथ ही उन्होंने और अस्पताल ने कहा था कि विनोद खन्ना को जल्द ही डिस्चार्ज भी कर दिया जाएगा। लेकिन गुरुवार को आई उनके निधन की खबर नें सभी को चौंका दिया है। बता दें कि विनोद खन्ना ने अपने फिल्मी करियर में 141 फिल्मों में किया था।

उन्होंने अपने अभिनय करियर की शुरुआत 1968 में आई फिल्म ‘मन का मीत’ से की थी। उन्हें शुरुआत में सहायक अभिनेता के तौर पर देखा जाता था। लेकिन सपोर्टिंग रोल में भी दर्शकों का ध्यान अपनी ओर खींच ही लेते थे। लेकिन 1971 में आई फिल्म 'हम तुम और वो' में वह सोलो एक्टर के रुप में काम करते हुए दिखे। विनोद खन्ना आज बेशक इस दुनिया को अलविदा कह गए हैं, लेकिन अपनी शानदार और जबरदस्त फिल्मों के जरिए वह हमेशा अपने चाहने वालों के दिलों में जिंदा रहेंगे। आज हम उनकी 5 ऐसी फिल्मों के बारे में बात करने जा रहे हैं जिनके कारण विनोद खन्ना हमेशा याद किए जाएंगे।

अगली स्लाइड में देखें कौन सी हैं विनोद खन्ना की यादगार फिल्में:-

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन