1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. विराट कोहली ने अनुष्का शर्मा और उनके पिता संग किया लंच

विराट कोहली ने अनुष्का शर्मा और उनके पिता संग किया लंच

 Published : Oct 25, 2015 12:32 pm IST,  Updated : Oct 25, 2015 12:46 pm IST

नई दिल्ली: चौथे वनडे में दक्षिण अफ्रिका के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करने वाले भारतीय बल्लेबाज विराट कोहली ने जीत का जश्न अनुष्का शर्मा के साथ मनाया। भारतीय टीम पांचवे और निर्णायक वनडे मैच के लिए

विराट कोहली ने...- India TV Hindi
विराट कोहली ने अनुष्का शर्मा और उनके पिता संग किया लंच

नई दिल्ली: चौथे वनडे में दक्षिण अफ्रिका के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करने वाले भारतीय बल्लेबाज विराट कोहली ने जीत का जश्न अनुष्का शर्मा के साथ मनाया। भारतीय टीम पांचवे और निर्णायक वनडे मैच के लिए शुक्रवार को मुंबई आई, लेकिन विराट कोहली सीधे अपनी गर्लफ्रैंड अनुष्का के साथ लंच पर गए। 

ये भी पढ़ें- अनुष्का की अपील, पटाखे रहित दिवाली मनाएं

लगता है ये दोनों चाइनीज के शौकीन हैं क्योंकि वो एक चाइनीस रेस्ट्रॉ में दिखे लंच करते दिखे थे। खबर मिलते ही मीडियाकर्मी रेस्ट्रॉ के बाहर पहुंच गए जहां पता चला कि अनुष्का के पिता भी उन दोनों के साथ मौजूद थे। मतलब ये दोनों डेट पर नहीं बल्कि एक फैमिली लंच पर साथ गए थे।

जल्द ये तीनों झट के गाड़ी में बैठे और वहां से चलते बने। अनुष्का इस मौके पर वाइट कलर के स्लीवलेस टॉप और नीली रंग की जींस में नजर आई। वहीं विराट ब्लैक कलर की टी-शर्ट और जींस पहन रखी थी।

मीडिया खबरों की माने को विराट भारत-द.अफ्रिका के चौथे वनडे में अपने शानदार प्रदर्शन का जश्न मनाने आए थे। ऐसी खबरें थी कि विराट अनुष्का के एक मैगजीन के लिए किए गए हॉट फोटोशूट के चलते उनसे नाराज थे। लेकिन इन तस्वीरों से ये साफ हो गया है कि ऐसा कुछ भी नहीं है।

Anushka

ये दोनों पहली बार 2013 में एक शैम्पू के कमर्शियल ऐड में नजर आए थे। जिसके बाद इनकी नजदीकिया बढ़ती गई। कभी रेस्ट्रॉ में, तो कभी कहीं छुट्टियां मनाते हुए, विराट-अनुष्का कई मौकों पर साथ देखें गए। हाल ही में आई खबरों की  माने तो ये दोनों जल्द ही साथ में मुंबई के एक अपार्टमेंट में शिफ्ट होने जा रहे हैं।

अगली स्लाइड में भी देखिए तस्वीरें-

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन