1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. दीपिका और इरफान के कारण विशाल भारद्वाज को क्यों रोकनी पड़ गई फिल्म की शूटिंग

दीपिका और इरफान के कारण विशाल भारद्वाज को क्यों रोकनी पड़ गई फिल्म की शूटिंग

 Published : Feb 22, 2018 03:02 pm IST,  Updated : Feb 22, 2018 03:02 pm IST

विशाल भारद्वाज अभिनेता इरफान खान और दीपिका पादुकोण को लेकर एक फिल्म बनाने जा रहे हैं। लेकिन अब उन्हें इन दोनों ही सितारों के कारण फिल्म की शूटिंग फिलहाल के लिए रोक दी गई है। दरअसल फिल्म शूटिंग को आगे बढ़ाने की वजह है इरफान और दीपिका की...

Deepika - India TV Hindi
Deepika

मुंबई: बॉलीवुड फिल्मकार विशाल भारद्वाज अभिनेता इरफान खान और दीपिका पादुकोण को लेकर एक फिल्म बनाने जा रहे हैं। लेकिन अब उन्हें इन दोनों ही सितारों के कारण फिल्म की शूटिंग फिलहाल के लिए रोक दी गई है। दरअसल फिल्म शूटिंग को आगे बढ़ाने की वजह है इरफान और दीपिका की बिगड़ी सेहत। विशाल ने फेसबुक पर लिखा, "मैं फिल्म को कुछ महीनों के लिए रोक रहा हूं क्यूंकि मेरे दोनों मुख्य कलाकारों को अलग-अलग स्वास्थ्य समस्याएं हो गई हैं। इरफान को पीलिया हो गया है और उन्हें ठीक होने में कुछ सप्ताह लगेंगे। दीपिका को पीठ में समस्या है जो ‘पद्मावत’ की शूटिंग के दौरान हुई थी और दोबारा दीपिका को वह समस्या हो गई है।"

उन्होंने कहा कि फिल्म में दीपिका के किरदार को बहुत अधिक शारीरिक श्रम चाहिए और उनके चिकित्सक ने उन्हें कोई कठिन शारीरिक काम न करने की सलाह दी है। विशाल ने कहा कि वह फिल्म की शूटिंग शुरू होने से पहले दोनों कलाकारों को बिलकुल स्वस्थ्य देखना चाहते हैं। उन्होंने कहा, "मैं यह भी स्पष्ट करना चाहता हूं कि फिल्म का नाम फिलहाल तय नहीं है।“

उन्होंने आगे कहा, “यह राहिमा खान/सपना दीदी की जिंदगी पर आधारित नहीं है। हां, यह हुसैन जैदी की किताब 'माफिया क्वींस ऑफ मुंबई' की कहानी से ली गई लेकिन जब हम इस विचार पर काम कर रहे थे तो हमने इसे नई पहचान और आकार दिया है जो कहीं से भी उन नामों के करीब नहीं है जिन्हें मैंने पहले लिया। इसलिए यह निश्चित रूप से किसी की जीवनी नहीं है।" विशाल ने ट्विटर पर भी फिल्म की शूटिंग को रोकने की घोषणा की।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन