1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. आज से वर्शिप खन्ना कर रहे हैं छोटे पर्दे पर वापसी

आज से वर्शिप खन्ना कर रहे हैं छोटे पर्दे पर वापसी

 Published : Nov 14, 2017 09:53 pm IST,  Updated : Nov 14, 2017 09:53 pm IST

इस शो में वह एक हंसमुख और चुलबुले लड़के का किरदार निभा रहे हैं। इस सीरियल में उ

worshipp- India TV Hindi
worshipp

नई दिल्ली: जीटीवी के फेमस शो ‘सेठ जी’ में गणेश राव का किरदार निभा चुके टीवी अभिनेता वर्शिप खन्ना ने एक नए कॉमेडी ड्रामा सीरियल ‘कुंवारा है पर हमारा है’ से छोटे पर्दे पर वापसी की है। इस शो में वह एक हंसमुख और चुलबुले लड़के का किरदार निभा रहे हैं। इस सीरियल में उनका नाम अजय है, इसके लिए वर्शिप ने अपने लुक पर भी काफी काम किया है।  

मीडिया से बातचीत में वर्शिप ने बताया कि, ”इस सीरियल की प्रोड्यूसर सुरभि वंजारा है। सुरभि खुद एक एक्ट्रेस रह चुकी हैं, इसलिए वह चीजों को अच्छी तरह समझती हैं। वर्शिप ने आगे कहा, ‘शूटिंग पर एक पर्सनल ट्रेनर दिया है, और मुझे जो जरुरत होती है, सुरभि सेट पर मौजूद करवाती है। मैं अपनें प्रोड्यूसर सुरभि और सौरभ वंजारा को शुक्रिया करना चाहता हूं।’

बता दें, यह कॉमेडी शो आज से यानी 14 नवंबर से शुरू हो चुका है। इसे आप सोमवार से शुक्रवार रात 8.30 बजे जी मैजिक पर देख सकते हैं। वर्शिप प्यार का दर्द है मीठा मीठा, सुहानी सी एक लड़की, महारक्षक देवी जैसे सीरियल में भी काम कर चुके हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन