1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. युवराज और हेजल ने इस तरह किया अपनी सगाई का ऐलान

युवराज और हेजल ने इस तरह किया अपनी सगाई का ऐलान

 Published : Nov 16, 2015 04:28 pm IST,  Updated : Nov 16, 2015 04:57 pm IST

नई दिल्ली:- भारतीय क्रिकेटर हरभजन सिंह की शादी के बाद अब उनके दोस्त और क्रिकेट खिलाड़ी युवराज सिंह भी उन्हीं के नक्शे कदम पर चलते हुए नजर आ रहे हैं। पिछले दिनों खबरें आई थीं

युवराज और हेजल ने इस...- India TV Hindi
युवराज और हेजल ने इस तरह किया अपनी सगाई का ऐलान

नई दिल्ली:- भारतीय क्रिकेटर हरभजन सिंह की शादी के बाद अब उनके दोस्त और क्रिकेट खिलाड़ी युवराज सिंह भी उन्हीं के नक्शे कदम पर चलते हुए नजर आ रहे हैं। पिछले दिनों खबरें आई थीं कि युवराज ने बॉलीवुड अभिनेत्री हेजल कीच के साथ सगाई कर ली है, हालांकि उस वक्त युवी ने इस बात से इंकार कर दिया था।

युवी ने सोशल मीडिया ट्विटर पर इन सारी खबरों का मजाक बनाया था और लिखा था,  "तो मेरे प्यारे मीडियावालों ने मेरी शादी का महीना और वेन्यू भी तय कर दिया है, तो क्या अब आप शादी की तारीख भी बता सकते हैं जिससे मैं समय पर ठीक तरह से तैयार हो सकूं।"

लेकिन अब उन्होंने आधिकारिक तौर पर अपनी और हेजल की सगाई का ऐलान कर दिया है। उन्होंने ट्वीट कर अपने फैंस को बताया कि, "हां मेरी सगाई हो गई है, मुझे हेजल में जिंदगी भर के लिए एक दोस्त मिल गई है... मेरी मां को उनमें अपनी छवि नजर आती है।"

इसे भी पढ़े:- युवराज सिंह ने हेजल कीच से शादी की खबरों पर तोड़ी चुप्पी

india tv

दूसरी तरफ अभिनेत्री हेजल ने भी अपने ट्विटर हैंडल पर अपनी और युवी की एक तस्वीर शेयर करते हुए अपने प्रशंसकों को अपनी सगाई की खबर दी। उन्होंने लिखा, "हां ये सच है, मैं युवराज से शादी करने जा रही हूं। मैं बहुत खुशनसीब हूं, कि मुझे उनके जैसा व्यक्ति मिला।"

india tv

युवी और हेजल ने 11 नवंबर दिवाली की शाम को इंडोनेशिया के बाली में सगाई की थी। अगली स्लाइड में देखिए हेजल की तस्वीरें और जानिए उनके बारे में-

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन