1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 100 %: शहनाज गिल के हाथ लगी बड़ी फिल्म, जॉन अब्राहम, नोरा फतेही और रितेश देशमुख संग आएंगी नजर

100 %: शहनाज गिल के हाथ लगी बड़ी फिल्म, जॉन अब्राहम, नोरा फतेही और रितेश देशमुख संग आएंगी नजर

 Published : Aug 29, 2022 11:08 pm IST,  Updated : Aug 29, 2022 11:08 pm IST

शहनाज गिल ने सोशल मीडिया पर फिल्म का टीजर शेयर किया है। टीजर 29 सेकंड का है।

शहनाज गिल के हाथ लगी बड़ी फिल्म, जॉन अब्राहम, नोरा फतेही और रितेश देशमुख- India TV Hindi
शहनाज गिल, जॉन अब्राहम, नोरा फतेही Image Source : INSTAGRAM

Highlights

  • फिल्म का निर्देशन साजिद खान ने किया है
  • साजिद खान पर मीटू का आरोप लगा था

बिग बॉस से मशहूर हुई मशहूर एक्ट्रेस और सिंगर शहनाज गिल के हाथ एक और बड़ी फिल्म लगी है। सलमान खान की फिल्म में जल्द नजर आने वाली शहनाज गिल ने नोरा फतेही और जॉन अब्राहम के साथ एक फिल्म साइन की है। इस फिल्म में रितेश देशमुख भी हैं। जहां फैंस शहनाज गिल को बड़े पर्दे पर देखने को बेताब हैं वहीं एक बार फिर से जॉन और नोरा एक साथ नजर आएंगे, इस बार दोनों की जोड़ी हमें बड़े पर्दे पर देखने को मिलेगी। जी हां, दोनों एक फिल्म में साथ नजर आने वाले हैं और फिल्म का नाम है 100 %। फिल्म का निर्देशन साजिद खान ने किया है।

Nude Photoshoot मामले में रणवीर सिंह से मुंबई पुलिस ने की 2 घंटे की पूछताछ, दर्ज हुई थी FIR

फिल्म से 29 सेकेंड का मोशन पोस्टर रिलीज हुआ है, जिसमें टेक्स्ट में अनाउंसमेंट की गई है। शहनाज गिल ने सोशल मीडिया पर ये टीजर शेयर किया है, टीजर में टेक्स्ट में लिखा है- 20 % कॉमेडी, 20% रोमांस, 20% म्यूजिक 20%कंफ्यूजन और 20% एक्शन मिलकर हम 100 % हैं।

Koffee With Karan 7: कृति सेनन का खुलासा, 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' के लिए ऑडिशन देकर हुई थीं रिजेक्ट

टीजर में आगे लिखा है- 'फिल्म जो प्यार के बारे में है, शादी के बारे में है, फैमिली के बारे में है।'  शहनाज गिल ने पोस्ट करते हुए लिखा है- एक्शन, संगीत और जासूसों से भरी रोलर कोस्टर कॉमेडी फिल्म में हम आपको 100 % एंटरटेंमेंट की गारंटी देते हैं। अगली दिवाली बहुत खास होने वाली है, क्या आप तैयार हैं?'

Paras Kalnawat संग नाम जोड़ने पर भड़कीं Nia Sharma, बोलीं- 'मेरा नाम हर किसी से..'

2023 की शुरुआत में इस फिल्म की शूटिंग शुरू की जाएगी और दिवाली 2023 में यह फिल्म रिलीज की जाएगी। गुलशन कुमार और टी-सीरीज़ कृत, गिल्टी बाय एसोसिएशन मीडिया प्रोडक्शन द्वारा फिल्म 100% का निर्माण होगा। 

Anjali Arora: MMS के बाद एक बार फिर बना अंजली अरोड़ा का मज़ाक, लोगों ने कहा - जान्हवी कपूर की सस्ती कॉपी

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन