1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अनुष्का शर्मा-विराट कोहली मुंबई में अस्पताल से निकलते आए नजर, विदेश से छुट्टी मनाकर लौटा है कपल

अनुष्का शर्मा-विराट कोहली मुंबई में अस्पताल से निकलते आए नजर, विदेश से छुट्टी मनाकर लौटा है कपल

 Published : Jun 14, 2022 05:25 pm IST,  Updated : Jun 14, 2022 05:25 pm IST

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल के बाहर नजर आए। हाल ही में ये कपल विदेश में छुट्टियां मनाने गया था।

अनुष्का शर्मा-विराट कोहली- India TV Hindi
अनुष्का शर्मा-विराट कोहली Image Source : YOGEN SHAH

अनुष्का शर्मा और विराट कोहली को सोमवार शाम को मुंबई के एक अस्पताल से निकलते हुए देखा गया। हाल ही में अनुष्का और विराट के विदेशी छुट्टी से लौटे हैं। ऐसे में उनका अस्पताल के बाहर निकलते देखना फैंस को चिंतित कर रहा है। पपराज़ी ने जोड़े को अपनी कार में मास्क के साथ देखा। वो अस्पताल क्यों गए अभी इसका कारण नहीं पता चला है, लेकिन विदेश से लौटने के चंद घंटों बाद दोनों का अस्पताल में नजर आना फैंस को परेशान कर रहा है।

विराट और अनुष्का हाल ही में अपनी बेटी वामिका के साथ विदेश में छुट्टियां मना रहे थे। अनुष्का और विराट ने लौटते वक्त एयरपोर्ट पर पपराज़ी को पोज भी दिए। कई फैंस ने तस्वीरें देखकर अनुमान लगाया है कि ये सितारे बॉलीवुड के लेटेस्ट पसंदीदा हॉलिडे डेस्टिनेशन, मालदीव में छुट्टियां मनाकर लौटे हैं।

अनुष्का शर्मा-विराट कोहली
Image Source : YOGEN SHAHअनुष्का शर्मा-विराट कोहली

अनुष्का ने वीकेंड पर इंस्टाग्राम पर फैंस के लिए अपनी तस्वीरें शेयर की हैं। तस्वीरों में अनुष्का खूबसूरत मोनोकिनी पहने और बीच पर पोज देती नजर आ रही हैं। तस्वीरों को सामंथा रूथ प्रभु सहित कई लोगों से बहुत प्यार मिला। अभिनेत्री ने भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली के साथ एक प्यारी सी सेल्फी भी साझा की।

वर्क फ्रंट की बात करें तो, अनुष्का शर्मा सह-कलाकार शाहरुख खान की तरह, ज़ीरो के बाद आखिरकार अपनी वापसी करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। अभिनेत्री आगामी नेटफ्लिक्स फिल्म चकदा एक्सप्रेस में क्रिकेटर झूलन गोस्वामी की भूमिका निभाएंगी।

ये भी पढ़िए -

सलमान खान को बिश्नोई गिरोह ने क्यों भेजा था धमकी भरा खत? महाराष्ट्र गृह विभाग ने बताई इसकी वजह

बर्गर किंग ने जुगाड़ से कराया था Hrithik Roshan से अपना एड, ऋतिक ने कहा- ये ठीक नहीं किया

श्रद्धा कपूर के भाई सिद्धांत कपूर को मिली बेल, ड्रग्स में हिरासत में लिया गया था

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन