1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. केएल राहुल की सर्जरी के लिए साथ जर्मनी रवाना हुईं अथिया शेट्टी, लगभग एक महीने तक साथ रहेगा कपल !

केएल राहुल की सर्जरी के लिए साथ जर्मनी रवाना हुईं अथिया शेट्टी, लगभग एक महीने तक साथ रहेगा कपल !

 Written By: Sweety Gaur @sweety_gaur
 Published : Jun 26, 2022 08:01 pm IST,  Updated : Jun 26, 2022 08:09 pm IST

एक्ट्रेस अथिया शेट्टी और क्रिकेटर केएल राहुल अब खुलकर दुनिया के सामने अपने प्यार का इजहार करते हैं। दोनों कई सालों से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। दोनों को अक्सर साथ में भी देखा जाता है।

Athiya - KL Rahul- India TV Hindi
Athiya - KL Rahul Image Source : INSTAGRAM - ATHIYASHETTY/KLRAHUL

Highlights

  • केएल राहुल और अथिया शेट्टी जर्मनी हुए रवाना
  • जर्मनी में क्रिकेटर अपनी कमर की चोट की सर्जरी कराएंगे
  • लगभग एक महीने तक अथिया और केएल राहुल जर्मनी में रहेंगे

सुनील शेट्टी की बेटी अथिया शेट्टी (Athiya Shetty) और केएल राहुल (KL Rahul) अपने लव रिलेशन को लेकर चर्चा में बने रहते हैं। दोनों काफी वक्त से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। दोनों सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहते हैं और आए दिन दोनों एक-दूसरे के साथ तस्वीरें भी शेयर करते रहते हैं। अथिया और केएल राहुल को अक्सर साथ में कैप्चर भी किया जाता है। 

इसी बीच सोशल मीडिया पर दोनों का एक वीडियो हर तरफ छाया हुआ है। दोनों को साथ देखना फैंस को भी काफी पसंद आता है। दरअसल हाल ही में दोनों को मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। हालांकि दोनों को एयरपोर्ट पर अलग-अलग स्पॉट किया गया। दोनों के एयरपोर्ट लुक की बात की जाए तो -  केएल राहुल टीशर्ट और पैंट पहने हुए थे। जबकि, अथिया शेट्टी ने स्वेटशर्ट और डेनिम पहन रखी थी। 

मिली जानकारी के अनुसार अथिया और राहुल जर्मनी के लिए रवाना हुए हैं। जर्मनी पहुंचकर केएल राहुल अपने कमर की चोट की सर्जरी कराएंगे। इस चोट के कारण क्रिकेटर इंग्लैंड के दौरे पर भारतीय क्रिकेट टीम का हिस्सा नहीं बन पाए हैं। वहीं, अथिया शेट्टी अपने बॉयफ्रेंड के साथ उनके सपोर्ट के लिए गईं हैं। खबरें ये भी हैं कि क्रिकेटर की सर्जरी के चलते दोनों को जर्मनी में लगभग एक महीने तक रुकना होगा। 

बता दें - लगभग पिछले 3 साल से दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। एक्ट्रेस और क्रिकेटर की शादी को लेकर भी आए दिन खबरें आती रहती हैं। दोनों की शादी को लेकर अफवाहें हैं कि यह कपल आने वाले दिसंबर महीने में शादी करने की प्लानिंग कर सकता है। अथिया के वर्कफ्रंट की बात करें तो - अथिया शेट्टी ने 2015 की फिल्म हीरो से बॉलीवुड में अपना कदम रखा था और इसमें उनके अपोजिट सूरज पंचोली थे। इसके अलावा एक्ट्रेस 'मुबारकां' और 'मोतीचूर चकनाचूर' जैसी फिल्मों में काम कर चुकी है।

ये भी पढ़िए

मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के बर्थडे पर किया ये खास काम, देखिए वायरल वीडियो

Sidhu Moosewala की हत्या के बाद रिलीज़ हुआ गाना 'SYL' यूट्यूब से किया गया डिलीट, जानिए क्यों विवादों में है सिंगर का आखिरी गाना

शादी का लड्डू खाकर बेहद खुश हैं रणबीर कपूर, एक्टर ने आलिया भट्ट को बताया - दाल में तड़का

मंगल मिशन पर हिंदू पंचांग के इस्तेमाल वाले बयान पर ट्रोल होने पर बोले आर माधवन: "इसी लायक हूं"

Adnan Sami Transformation: अदनान सामी का लेटेस्ट ट्रांसफॉर्मेशन देख दंग हुए लोग, यूजर्स बोले: सर गलती से बेटे की फोटो डाल दी

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन