1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. LSC vs Raksha Bandhan Week 1 Collection: फ्लॉप के कगार पर ‘रक्षा बंधन’ और 'लाल सिंह चड्ढा', जानिए कितनी हुई कमाई

LSC vs Raksha Bandhan Week 1 Collection: फ्लॉप के कगार पर ‘रक्षा बंधन’ और 'लाल सिंह चड्ढा', जानिए कितनी हुई कमाई

 Written By: Sushma Kumari @ISushmaPandey
 Published : Aug 18, 2022 12:51 pm IST,  Updated : Aug 18, 2022 12:51 pm IST

LSC vs Raksha Bandhan Week 1 Collection: आइए जानते हैं 7वें दिन बॉक्स ऑफिस पर कैसा रहा अक्षय कुमार की फिल्म और आमिर खान की फिल्म का प्रदर्शन

LSC vs Raksha Bandhan Week 1 Collection- India TV Hindi
LSC vs Raksha Bandhan Week 1 Collection Image Source : TWITTER/ @AKSHAYKUMAR/ @TARAN_ADARSH

LSC vs Raksha Bandhan Week 1 Collection: अक्षय कुमार की फिल्म 'रक्षा बंधन' और आमिर खान स्टारर 'लाल सिंह चड्ढा' 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। दोनों फिल्मों के मेकर्स ने उम्मीद थी कि उनकी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई करेंगी। हालांकि, कुछ ऐसा खास देखने को नहीं मिला। 'लाल सिंह चड्ढा' की बात करें तो फिल्म बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिर रही है। आमिर खान की इस फिल्म ने बुधवार को अब तक की सबसे कम कमाई की है। वहीं, 'रक्षाबंधन' भी बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पा रही है और फिल्म का प्रदर्शन दिन-ब-दिन खराब होता जा रहा है। इसके साथ ही यह दोनों फिल्में फ्लॉप होने के कगार पर आ गई है। 

इस बीच 'लाल सिंह चड्ढा' और  'रक्षा बंधन का सातवें दिन का कलेक्शन सामने आ चुका है। आइए जानते हैं 'रक्षा बंधन' और 'लाल सिंह चड्ढा' ने तीन दिनों में कितना कारोबार किया है।

जानें 'लाल सिंह चड्ढा' का सातवें दिन का कलेक्शन

आमिर खान और करीना कपूर स्टारर 'लाल सिंह चड्ढा' बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं कर पा रही है। आंकड़ों की मानें तो 'लाल सिंह चड्ढा' ने बुधवार को अब तक की सबसे कम कमाई की है। जी हां, सामने आ रहे आंकड़ों के अनुसार, फिल्म ने सातवें दिन महज दो करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है।

इस फिल्म ने पहले दिन 11.7 करोड़, दूसरे दिन 7.26 करोड़ रुपये, तीसरे दिन 9 करोड़, चौथे दिन 10 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। वहीं 5वें दिन 7.87 करोड़, छठवां दिन 2.47 करोड़। लेकिन वीकडेज शुरू होने के साथ ही फिल्म की कमाई में भारी गिरावट देखी गई है। 'लाल सिंह चड्ढा' ने सातवें दिन मात्र दो करोड़ रुपये का ही कलेक्शन किया है। इसके साथ ही फिल्म की कुल कमाई 50.3 करोड़ हो गई है।

जानें 'रक्षा बंधन' का सातवें दिन का कलेक्शन

बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार और भूमि पेडनेकर फिल्म 'रक्षा बंधन' का प्रदर्शन दिन-ब-दिन खराब होता जा रहा है। जी हां, 'रक्षा बंधन' को रिलीज हुए एक हफ्ता हो  चुका है बावजूद उसके फिल्म ने अभी तक 50 करोड़ रुपये का कारोबार भी नहीं कर पाई है। सामने आ रहे हैं शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक फिल्म ने सात दिनों में अब तक की सबसे कम कमाई की है। जिसके साथ ही यह फिल्म फ्लॉप होने के कगार पर आ गई है।

बता दें कि इस फिल्म ने पहले दिन 8.2 करोड़, दूसरे दिन 6.4 करोड़, तीसरे दिन 6.51 करोड़, चौथे दिन 7.05 करोड़,  पांचवें दिन 6.31 करोड़ और छठे दिन 2.11 करोड़ की कमाई की है। वहीं, अब सातवें दिन फिल्म ने सिर्फ 1.70 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। 

ये भी पढ़ें - 

LSC vs Raksha Bandhan Day 4: 'रक्षा बंधन' और 'लाल सिंह चड्ढा' में किसने मारी बाजी , जानिए चौथे दिन कितनी हुई कमाई

LSC vs Raksha Bandhan Day 3: विवादों में घिरी Aamir Khan की फिल्म ने Akshay Kumar की फिल्म को दी मात, तीसरे दिन कमाए इतने करोड़

'Laal Singh Chaddha' Day 2 Collection: Aamir Khan की फिल्म में आई 35 प्रतिशत की गिरावट, कैंसिल करने पड़े शो

'Raksha Bhandhan' Day 2 Collection: Akshay Kumar को लगा ज़ोर का झटका, दूसरे दिन भी फिल्म ने किया निराश

आमिर खान की 'लाल सिंह चड्ढा' का बॉक्स ऑफिस पर चला जादू, अक्षय कुमार की 'रक्षा बंधन' को छोड़ा पीछे

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन