1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. न साज...न सिंगार, बिना मेकअप एयरपोर्ट पर दिखीं राधिका मर्चेंट, अंबानी की होने वाली बहू की सादगी पर फिदा हुए फैंस

न साज...न सिंगार, बिना मेकअप एयरपोर्ट पर दिखीं राधिका मर्चेंट, अंबानी की होने वाली बहू की सादगी पर फिदा हुए फैंस

 Published : May 27, 2024 06:54 pm IST,  Updated : May 29, 2024 10:52 am IST

मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी की शादी जुलाई में होने वाली है। वहीं शादी से पहले अंबानी फैमिली ने दूल्हा-दुल्हन के लिए दूसरी ग्रैंड प्री-वेडिंग फंक्शन का आयोजन किया है, जिसके लिए हाल ही में राधिका मर्चेंट इटली रवाना हुई हैं। इस दौरान राधिका ने अपने सिंपल लुक से हर किसी का दिल जीत लिया।

Radhika Merchant- India TV Hindi
बिना मेकअप राधिका मर्चेंट ने जीत लिया दिल Image Source : INSTAGRAM

मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी जुलाई में राधिका मर्चेंट के साथ शादी करने जा रहे हैं। ऐसे में शादी से पहले अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के लिए अंबानी फैमिली एक के बाद एक प्री-वेडिंग का आयोजन कर रहे हैं। जहां पहले अंबानी फैमिली ने मार्च की शुरुआत में गुजरात के जामनगर में अनंत-राधिका के लिए ग्रैंड प्री वेडिंग फंक्शन का आयोजन किया था तो वहीं इस बार अब विदेश में क्रूज पर इनके लिए सेकंड प्री वेडिंग फंक्शन पार्टी होस्ट की जा रही है। इस पार्टी में भी तमाम दिग्गज हस्तियों के शामिल होने की खबरें सामने आ रही है। वहीं कुछ सेलेब्स तो इटली के लिए रवाना भी हो चुके हैं। इसी बीच अब हाल ही में अंबानी की होने वाली बहू राधिका मर्चेंट भी इटली के लिए निकल चुकी हैं। उन्हें हाल ही में एयरपोर्ट पर जाते हुए देखा गया, जहां राधिका ने अपने सिंपल लुक से हर किसी का दिल जीत लिया है। 

राधिका की सादगी की हो रही चर्चा

कलीना एयरपोर्ट पर जाते हुए अंबानी की छोटी बहुरानी अपनी कार में नजर आईं, जहां उन्होंने अपनी सादगी से लाइमलाइट चुरा ली। इस दौरान राधिका वाइट कलर की टी-शर्ट में बिना मेकअप के बेहद ही सिंपल लुक में नजर आईं। वहीं, उनके हाथों में काले धागे के साथ कुछ ब्रेसलेट नजर आ रहे थे और उनकी इंगेजमेंट रिंग भी फ्लॉन्ट हो रही थी। उनका ये सादगी भरा अंदाज लोगों को काफी पसंद आ रहा है और सभी उनके इस लुक की चर्चा कर रहे हैं।

रिसोर्ट जैसा आलीशान है क्रूज

बता दें कि अनंत अंबानी-राधिका मर्चेंट की जुलाई में शादी होनी है। इससे पहले दोनों की दूसरी प्री-वेडिंग सेरेमनी 29 मई से 1 जून के बीच होगी। चार दिन तक चलने वाले इस सेलिब्रेशन की डिटेल भी सामने आ चुकी है, जिसमें 28 मई को महामानों का क्रूज पर स्वागत किया जाएगा। इस क्रूज का नाम सेलिब्रिटी एसेंट है, जो माल्टा में बना है। इसमें 5 स्टार होटल वाली सारी सुविधाएं हैं और ऐसे में ये पानी पर तैरता हुआ एक आलीशान रिसोर्ट है। ऐसे में इस आलीशान क्रूज पर अंबानीज की पार्टी को देखने का नजारा ही कुछ और होने वाला है। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन