
यूनिवर्सल स्टूडियो ने घोषणा की है कि पिछली फिल्म का हिस्सा रह चुके अभिनेता क्रिस प्रैट और ब्राइस डलास होवार्ड फिल्म के सीक्वल में भी होंगे। वेबसाइट 'हॉलीवुड रिपोर्टर डॉट कॉम' के अनुसार, 'जुरासिक वर्ल्ड' के निर्देशक कोलिन ट्रेवोरो के सीक्वल का निर्देशन करने की उम्मीद कम ही है।
सीक्वल के निर्माता फ्रैंक मार्शल और कार्यकारी निर्माता स्टीवन स्पिलबर्ग ही होंगे।