1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. संगीत
  4. उर्वशी रौतेला का इंटरनेशनल एल्बम 'वसार्चे बेबी' ईद पर होगा रिलीज, दिखेगी बॉलीवुड की भी झलक

उर्वशी रौतेला का इंटरनेशनल एल्बम 'वसार्चे बेबी' ईद पर होगा रिलीज, दिखेगी बॉलीवुड की भी झलक

 Published : May 12, 2021 07:29 pm IST,  Updated : May 12, 2021 07:29 pm IST

उर्वशी रौतेला अपने सभी फैंस को ईद पर तोहफा देना चाहती हैं।

उर्वशी रौतेला- India TV Hindi
उर्वशी रौतेला Image Source : INSTAGRAM- URVASHI RAUETLA

मुंबई: एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला ने मिस्र के अभिनेता मोहम्मद रमजान के साथ अपना पहला इंटरनेशनल एल्बम 'वसार्चे बेबी' शूट किया है। उनका कहना है कि उन्होंने अपने गाने में बहुत सारे बॉलीवुड एलीमेंट्स और भारतीयता के एलीमेंट्स को शामिल करने की भी कोशिश की है। एक्ट्रेस ने कहा '' मैं वास्तव में इसकी रिलीजिंग का इंतजार नहीं कर पा पहीं हूं । मैंने इसमें बहुत सारे बॉलीवुड तत्वों को जोड़ने की कोशिश की है, क्योंकि मैं एक गौरवशाली भारतीय हूं। मैं जिस भी परियोजना का हिस्सा रहूं मैं हमेशा यह सुनिश्चित करूंगी उसमें बहुत सारी भारतीयता हो।''

सलमान खान ने 'राधे' की रिलीज से पहले फैंस से की अपील, 'नो पाइरेसी प्लीज'

उन्होंने कहा, '' यह बहुत खास है और मेरे दिल के बहुत करीब है। मेरे माता पिता, परिवार और दोस्त इसे लेकर बेहद अभिभूत और उत्साहित हैं।''

 KBC 13: आज से रजिस्ट्रेशन शुरू, इन 4 स्टेप्स को फॉलो कर हॉट सीट तक पहुंचने का पाएं मौका

उर्वशी कहती हैं '' एल्बम ईद पर रिलीज हो रहा है जो उनके सभी अरब और इंटरनेशनल फैंस के लिए एक ईद का तोहफा होगा।''

इनपुट -आईएएनएस

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Music से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन