1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. टीवी एक्ट्रेस जैस्मिन भसीन से 'नागिन 4' के लिए बटर चिकन और पिज्जा खाना किया बंद, जानें उनकी हेल्दी डाइट

टीवी एक्ट्रेस जैस्मिन भसीन से 'नागिन 4' के लिए बटर चिकन और पिज्जा खाना किया बंद, जानें उनकी हेल्दी डाइट

 Edited By: IANS
 Published : Nov 19, 2019 03:54 pm IST,  Updated : Nov 19, 2019 03:54 pm IST

टीवी एक्ट्रेस जैस्मिन साीरियल नागिन 4 के लिए काफी कड़ी मेहनत कर रही हैं। स्लिम दिखने के लिए वह इस डाइट को कर रही हैं फॉलो। 

jasmin bhasin, naagin 4- India TV Hindi
jasmin bhasin Image Source : INSTRAGRAM

'नागिन' सीरीज के हालिया भाग में एक नागिन के रूप में पूरी तरह से ढलने के लिए 'दिल से दिल तक' अभिनेत्री जैस्मिन भसीन जी तोड़ मेहनत कर रही हैं। जैस्मिन का कहना है कि उन्होंने पिज्जा और बटर चिकन तक खाना बंद कर दिया है।

एकता कपूर के इस शो में जैस्मिन नयनतारा नामक नागिन के किरदार को निभाएंगी।

जैस्मिन भसीन कहा, "मैंने 'नागिन 4' को चुना है क्योंकि यह नंबर वन शो रहा है, तो मुझे लगा कि इसका हिस्सा बनना मेरे लिए एक बड़ा मौका रहेगा और इसलिए मैंने इसे करने के लिए हामी भर दी। मैं ज्यादा चिंतित तो नहीं थी, लेकिन जब तक मुझे इसका सटीक विवरण और इसकी कहानी नहीं मिली तब तक मैं आश्वस्त भी नहीं थी। एक बार यह सबकुछ हो जाने के बाद मुझे लगा कि मैं यह शो कर रही हूं।"

कपिल शर्मा ने अपनी पत्नी गिन्नी चतरथ को किया बर्थडे विश, कहा- हर चीज के लिए शुक्रिया 

उन्होंने आगे कहा, "जब मुझे 'नागिन' के लिए बुलाया गया तो मेरे दिमाग में पहला विचार था कि हे भगवान! दूसरा ये कि अब मुझे एक खूबसूरत और हॉट नागिन बनने के लिए पतला होना पड़ेगा। मैं सोच लिया कि 'जैस्मिन अब तुम्हें बटर चिकन और पिज्जा खाना बंद करना होगा।"

'नागिन' के पहले सीजन में मौनी रॉय, अदा खान, सुरभि ज्योति, अनीता हंसनंदानी और करिश्मा तन्ना तैसी अभिनेत्रियां नागिन के किरदार में दिख चुकी हैं।

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन