1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. शहनाज गिल ने Vilayati Sharaab गाने पर लगाए ठुमके, फैंस को पसंद आ रहा वीडियो

शहनाज गिल ने Vilayati Sharaab गाने पर लगाए ठुमके, फैंस को पसंद आ रहा वीडियो

 Published : Mar 26, 2021 06:11 pm IST,  Updated : Mar 26, 2021 06:22 pm IST

शहनाज गिल इन दिनों कनाडा में अपनी आने वाली फिल्म की शूटिंग कर रही हैं। इसी बीच उनका एक वीडियो सामने आया है जिसमें वो पंजाबी गाने पर ठुमके लगाती नजर आ रही हैं।

shehnaaz gill - India TV Hindi
शहनाज गिल  Image Source : INSTAGRAM/SHEHNAAZGILL

बिग बॉस 13 की कंटेस्टेंट रहीं शहनाज गिल सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। शहनाज, अक्सर अपने फोटोज और वीडियोज फैंस के साथ शेयर करती दिखाई देती हैं। बिग बॉस के बाद शहनाज ने अपनी फिजिक पर भी काफी ध्यान दिया है। पंजाब की कैटरीना कैफ इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म की कनाडा में शूटिंग कर रही हैं।  इसी बीच उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वो कनाडा की सड़कों पर ठुमके लगाते हुए नजर आ रही हैं।   

एस एस राजामौली की फिल्म RRR से राम चरण का लुक आया सामने, राम के लुक ने जीता सभी का दिल

शहनाज के इस डांस वीडियो को उनके फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। एक फैन ने कमेंट करते हुए लिखा-क्या डांस किया बेबी ने। वहीं दूसरे यूजर ने लिखा- हाय क्या डांस था। इसके अलावा कुछ फैंस ने शहनाज के ठुमको की भी तारीफ की। विलायती शराब गाना नीति मोहन और दर्शन रावल ने गाया है। 

शहनाज गिल ने अपने इसी अवतार में कुछ हॉट तस्वीरें भी शेयर की है। उन्होंने एक कार में बैठकर कुछ पोज शेयर किए हैं। उन्होंने फोटो शेयर करते हुए फायर इमोजी पोस्ट की। उनकी इस फोटोज को 6 लाख से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं। 

शहनाज इन दिनों कनाडा में अपनी आने वाली फिल्म हौंसला रख की शूटिंग कर रही हैं। इस फिल्म में वो दिलजीत दोसांझ और सोनम बाजवा के साथ नजर आएंगी। यह फिल्म 14 अक्टूबर 2021 को रिलीज होगी। फिल्म को अमरजीत सिंह डायरेक्ट कर रहे हैं और इस फिल्म से बतौर प्रोड्यूसर दिलजीत डेब्यू करने जा रहे हैं। 

बेबी बंप फ्लॉन्ट करते शेयर की थी तस्वीर

हाल ही में शहनाज गिल ने दिलजीत दोसांझ के साथ बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए तस्वीर शेयर की थी। फोटो में शहनाज ने फ्लोरल ड्रेस पहनी थी वहीं दिलजीत व्हाइट सूट में नजर आए। फोटो देखकर ऐसा लग रहा था कि यह बेबी शावर की तस्वीर हो। 

Watch: नीतू कपूर ने नेहा कक्कड़ को दिया 'शादी का शगुन', हैरान सिंगर ने इमोशनल होकर छू लिए पैर

बादशाह के साथ फ्लाई गाना 

शहनाज और बादशाह का कुछ दिनों पहले फ्लाई गाना रिलीज हुआ था। शहनाज ने कश्मीर की बर्फीली वादियों में इस गाने को शूट किया था। इस गाने के लिरिक्स बादशाह ने लिखे हैं और म्यूजिक डी सोल्जर्स ने दिया है। शहनाज और बादशाह के इस गाने को फैंस ने खूब पसंद किया। दोनों की केमिस्ट्री सभी को पसंद आई। गाने में शहनाज के लुक को भी काफी पसंद किया गया था। 

'सुपर डांसर : चैप्टर 4' के जज अनुराग बसु पर बोलीं शिल्पा शेट्टी, 'उनका सेट पर होना अपने आप में मजेदार'

पढ़ें मनोरंजन की अन्य बड़ी खबरें- 

होली के पहले नेहा कक्कड़ की शुरू हुई मस्ती, पूल में पति और फ्रेंड्स के साथ मचाया धमाल

दो महीने की छुट्टी के बाद लौटने के लिए तैयार हैं कपिल शर्मा, जानिए इस बार शो में क्या होगा खास?

निक्की तंबोली और जान कुमार सानू ने एक साथ खेली होली, फैंस को पसंद आ रहा वीडियो

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन